फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Makar Sankranti 2025 Khichdi Thali Recipe Know How to Prepare Khichdi at Home

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर तैयार करें खिचड़ी थाली, ऐसे घर पर बनाएं

Tue, 14 Jan 2025 12:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 14 Jan 2025 12:07 AM IST
सार

मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने का विशेष महत्व है। उत्तर भारत में यह दिन विशेष रूप से खिचड़ी पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह स्वादिष्ट, पौष्टिक और आसानी से बनने वाला व्यंजन है। आइए जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि।  
 

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Khichdi Thali Recipe Know How to Prepare Khichdi at Home
मकर संक्रांति 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति भारत का एक प्रमुख पर्व है, जो हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने और शीत ऋतु के समाप्त होने का प्रतीक है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने और खाने की परंपरा विशेष रूप से उत्तर भारत में गहराई से जुड़ी हुई है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने और खाने की परंपरा भारतीय संस्कृति की गहराई और लोक परंपराओं का अद्भुत उदाहरण है। यह त्योहार हमें प्रकृति, नई फसल, और दान-पुण्य के महत्व की याद दिलाता है।

विज्ञापन


मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने का विशेष महत्व है। उत्तर भारत में यह दिन विशेष रूप से खिचड़ी पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह स्वादिष्ट, पौष्टिक और आसानी से बनने वाला व्यंजन है। आइए जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि।  
विज्ञापन


खिचड़ी के लिए सामग्री

एक कप चावल, आधा कप मूंग दाल, दो-तीन चम्मच घी, एक चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, हरी मिर्च, अदरक, सब्जियों में गाजर, मटर, आलू बारीक कटे हुए, 4-5 कप पानी और धनिया पत्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिचड़ी बनाने की विधि

स्टेप 1- चावल और मूंग दाल को पानी से अच्छी तरह धोकर 10-15 मिनट तक भिगो दें।  

स्टेप 2- कुकर में घी गरम करें। उसमें जीरा और हींग डालें। जब जीरा चटकने लगे, तब हरी मिर्च और अदरक डालें।  

स्टेप 3- कटी हुई सब्जियां (गाजर, मटर, आलू) डालें और हल्दी पाउडर, नमक डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।  

स्टेप 4- भीगे हुए चावल और दाल को कुकर में डालें और 1-2 मिनट तक भूनें।  

स्टेप 5- चावल और दाल के अनुपात से चार गुना पानी डालें।  

स्टेप 6- कुकर का ढक्कन लगाएं और 2-3 सीटी आने तक पकाएं।  

स्टेप 7- जब खिचड़ी पक जाए तो खिचड़ी को अच्छे से मिलाएं और धनिया पत्ती से सजाएं। इसे घी, पापड़, आचार या दही के साथ परोसें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed