{"_id":"6ec3de271a4929f8b645537d12d3cfb8","slug":"long-sitting-can-cause-heart-attack-to-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बैठने का पुरुषों के लिए बड़ा है यह नुकसान","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
लगातार बैठने का पुरुषों के लिए बड़ा है यह नुकसान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 01 Feb 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दफ्तर में लगातार घंटों तक बैठकर काम करने वाले पुरुषों के लिए एक बुरी खबर है। हाल में हुए एक शोध की मानें तो लगातार देर तक बैठकर काम करने वाले पुरुषों को दिल के दौरे का खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन
केजर परमानेंट सदर्न कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि लगातार घंटों तक बैठने वाले पुरुषों को दिल के दौरे का रिस्क 52 प्रतिशत अधिक होता है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने यह शोध 45 से 69 वर्ष की आयु वाले 82,000 पुरुषों पर किया है जो लगातार दिन में कई घंटे तक बैठते हैं। उन्होंने यह भी माना कि भले ही वे अधिक कसरत करें फिर भी उनके लिए रिस्क अधिक रहता है।
विज्ञापन
शोधकर्ता डेबोरा रोम यंग के अनुसार, ''जो पुरुष शारीरिक श्रम कम करते हैं और लगातार बैठे रहते हैं उनमें दूसरों की अपेक्षा दिल के दौरे या इससे जुड़े रोगों का खतरा 52 प्रतिशत अधिक होता है।''
उन्होंने यह भी माना जो लोग दिन में लगातार पांच घंटे बैठते हैं उनमें दिन में लगातार दो घंटे बैठने वाले पुरुषों की अपेक्षा यह रिस्क 34 प्रतिशत अधिक होता है।
यह शोध संर्कुलेशनः हार्ट फेल्योर जर्नल के जनवरी माह के अंक में प्रकाशित हुआ है।