{"_id":"4bfb17eb8b1ae8e8341ff14b6b17638a","slug":"loneliness-is-twice-as-likely-to-kill-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटापे से दोगुना बड़ा हो सकता है यह खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
मोटापे से दोगुना बड़ा हो सकता है यह खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Feb 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में हुए एक शोध की मानें तो हमारी जीवनशैली से जुड़ा एक खतरा हमारी सेहत के लिए मोटापे से भी दोगुना नुकसानदायक है।
विज्ञापन
पढ़ें - प्यार में पड़ने के ये 5 फायदे, नहीं जानते होंगे आप
अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द सोसायटी ऑफ एडवांस साइंस में पेश हुए शोध की मानें तो अकेलापन और किसी प्रियजन के करीब न होने का अहसास एक उम्र के बाद शरीर को मोटापे की अपेक्षा दोगुना नुकसान पहुंचाता है।
पढ़ें - प्यार में टूटा दिल? 5 उपाय बनाएंगे मूड
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑप शिकागो के शोधकर्ताओं के अनुसार, अकेलेपन की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कते होती हैं और यह दिल के दौरे, स्ट्रोक, अवसाद के साथ-साथ प्रतिरोधी तंत्र को कमजोर कर सकता है।
विज्ञापन
उनका मानना है कि खुद को अलग-थलग महसूस करने वाले और अकेलापन से जूझते लोगों में अधेड़ उम्र तक आते-आते समय से मृत्यु की आशंका अधिक हो जाती है।
शोधकर्ताओं ने 50 की उम्र या इससे अधिक उम्र में पहुंचे 2000 पुरुषों और महिलाओं पर 20 साल तक अध्ययन किया है।
शोधकर्ता जॉन काकियोप्पो के अनुसार, ''शोध में हमने पाया कि हमारी जीवनशैली को हमारा सामाजिक जीवन इस तरह प्रभावित करता है कि यह हमारे जीवनकाल को कम या ज्यादा करने में भी प्रभावी हो सकता है। इतना ही नहीं, इसका प्रभाव मोटापे से कहीं अधिक हो सकता है।''