फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   light exercising in pregnancy can benefit baby

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं जरूर करें यह काम

Fri, 09 Jan 2015 09:37 AM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
light exercising in pregnancy can benefit baby

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं अगर नियमित तौर पर हल्की कसरत करें तो इससे उनके बच्चों को एक बड़ा फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन


हाल में हुए शोध की मानें तो गर्भावस्था के दौरान कसरत करने वाली महिलाओं के बच्चों को आगे चलकर हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क कम रहता है।

शोध में यह भी पाया गया कि गर्भावस्था के आखिरी तीन महीनों में जो महिलाएं शारीरिक तौर पर सक्रिय रहती हैं उनके बच्चों का बीपी नियंत्रित रहता है।

इतना ही नहीं, लोवर बर्थ रेट वाले शिशुओं को भी आगे चलकर इससे फायदा पहुंच सकता है।

कितनी कसरत सुरक्षित है?

light exercising in pregnancy can benefit baby

हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान कसरत कितनी सुरक्षित है यह मुद्दा हमेशा से विवाद का विषय रहा है लेकिन एनएचएस च्वाइस के शोध की मानें तो प्रति दिन 30 मिनट तक सामान्य कसरत गर्भावस्था के दौरान भी फायदेमंद हो सकती है।

उनका दावा है कि प्रेगनेंसी के दौरान हल्की कसरत करने से जन्म देने में आसानी होती है और बच्चे अधिक सेहतमंद रहते हैं।

हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि गर्भावस्था के दौरान एक महीने से अधिक समय तक कसरत करने वाली महिलाओं को प्री-इक्लैंप्सिया नामक समस्या हो सकती है जो जच्चा-बच्चा के लिए जानलेवा भी हो सकती है।

यह शोध जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन एंड फिजिकल फिटनेस में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed