फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Know the amazing health benefits of mint and Hing or asafoetida

पुदीना हो या हींग, औषधि एक फायदे अनेक

Wed, 05 Dec 2018 09:04 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
Know the amazing health benefits of mint and Hing or asafoetida
- फोटो : file photo

बात पुदीने की खुशबू की हो या दाल में तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल कि जाने वाली हींग की,दोनों ही चीजें शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में मदद करती हैं। बता दें, पुदीने का लेटिन नाम मेन्था स्पाइकेटा है। यह विटामिन ए से भरपूर होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी होता है। जबकि हींग घर में मिलने वाले उन मसालों में से एक है जिन्हें खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। बता दें, पुदीने की तरह हींग का उपयोग सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाने में ही नहीं बल्कि शरीर की कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। आइए जानते हैं क्या है दोनों के फायदे।  

विज्ञापन


पुदीना- 
इसका पौधा एक फीट ऊंचा होता है, जिसके पत्ते लंबे और  गोलाई लिए होते हैं। इसके नए पत्ते गहरे हरे रंग के होते हैं जिन्हें प्रयोग में लाया जाता है। पुदीना शरीर में जाकर पाचक रसों को उत्प्रेरित करता है। जिसकी वजह से शरीर की गर्मी बाहर निकाल जाती है।
विज्ञापन


-पुदीना के सेवन से भूख भी बढ़ती है।अगर आपको भी भूख नहीं लगती तो ये उपाय आजमाकर देखें। हरा धनिया, पुदीना, कालीमिर्च, अंगूर या अनार की चटनी बनाकर उसमें नींबू का रस मिलाकर खाने से भूख नहीं लगने की समस्या दूर होती है और पाचन क्रिया तेज होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-2 चम्मच पुदीने की चटनी शक्कर में मिलाकर भोजन के साथ खाने से मूत्र रोग में लाभ होता है।

-पुदीने की पत्तियों को थोड़े-थोड़े समय के बाद चबाते रहने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है। पुदीने की 15-20 हरी पत्तियों को एक गिलास पानी में अच्छी तरह उबालकर उस पानी से गरारे करने से भी मुंह की दुर्गंध दूर हो जाती है।


हींग-
हींग में बहुत तेज गंध होती है। हिमालय के पहाड़ी क्षेत्रों में यह पौधा पाया जाता है। तेजाबी नमक मिले होने के कारण इसमें से तेज गंध आती है। शुद्ध हींग मिलना वैसे तो बहुत कठिन होता है। हींग की तासीर गर्म होती है, जो वात् और कफ विकार दूर करती है और पित्त बढ़ाती है। वात्-विकार जन्य (जैसे जोड़ों में दर्द, थकान और गठिया आदि) रोगों में इसका प्रयोग उपयोगी होता है।

-पेट में दर्द होने पर आप हींग को पानी में घोलकर पेट की नाभि के आस पास लगा सकते हैं इससे आप के दर्द में राहत प्राप्त होगी।

-इसके अलावा हींग और गुड़ को मिलाकर गर्म पानी के साथ लेने पर गैस की समस्या दूर होती है।

-पेट में दर्द से आराम पाने के लिए हींग काला नमक और अजवाइन को मिलाकर पानी के साथ पीने पर आराम प्राप्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed