फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   kiss can transfer millions of bacterias

चुंबन से जुड़ा यह महत्वपूर्ण पहलू चौंकाएगा आपको

Tue, 18 Nov 2014 12:50 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
kiss can transfer millions of bacterias

दस सेकंड के एक चुंबन के दौरान क़रीब आठ करोड़ जीवाणु चुंबन करने वालों के मुंह में चले जाते हैं। नीदरलैंड के वैज्ञानिकों का एक दल इस नतीजे पर पहुंचा है।

विज्ञापन


इन वैज्ञानिकों ने 21 जोड़ों के चुंबन क्रिया पर निगरानी रखने के बाद पाया कि जो लोग दिन भर में नौ बार एक-दूसरे का चुंबन लेते हैं, उनमें लार के ज़रिए जीवाणु स्थानांतरित करने की संभावना ज़्यादा होती है।
विज्ञापन


अध्ययन के मुताबिक़ इंसान के मुंह में 700 प्रकार के जीवाणु करोड़ों की संख्या में मौजूद होते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही ज़्यादा तेज़ी से स्थानांतरित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डच वैज्ञानिकों का ये अध्ययन जर्नल माइक्रोबिओम में प्रकाशित हुआ है।

हर तरह के चुंबन पर अध्ययन

kiss can transfer millions of bacterias

नीदरलैंड आर्गेनाइज़ेशन फ़ॉर एप्लाइड साइंटिफ़िक रिसर्च (टीएनओ) के एक दल ने एक जोड़ों से किसिंग हैबिट को लेकर कई सवाल पूछे।

इनमें अहम सवाल थे कि बीते साल उन्होंने कितनी बार एक-दूसरे का चुंबन लिया और आख़िरी बार लॉक्ड लिप्स वाला चुंबन कब किया था।

वैज्ञानिकों ने इन जोड़ों के जीभ और लार का सैंपल पहले लिया और उसके बाद 10 सेकंड के चुंबन के बाद का सैंपल लिया।

इसके बाद एक पार्टनर को प्रोबायोटिक ड्रिंक पीने को दिया गया, जिसकी मदद से आसानी से जीवाणुओं की पहचान संभव है।

10 सेकंड में 8 करोड़ जीवाणु

kiss can transfer millions of bacterias

इसके बाद कपल के दूसरे चुंबन के दौरान वैज्ञानिक यह पता लगा पाते हैं कि कितना जीवाणु दूसरे पार्टनर के मुंह में पहुंचा है- एक दस सेकंड के चुंबन के बाद क़रीब आठ करोड़ जीवाणु स्थानांतरित हो जाते हैं।

इस अध्ययन दल के प्रमुख प्रोफ़ेसर रेमको कोर्ट बताते हैं, "फ्रेंच किसिंग के जरिए जीवाणु बड़ी तेज़ी से और बड़ी संख्या में एक के मुंह से दूसरे के मुंह में पहुंच जाते हैं।"

माना जा रहा है कि ऐसे अध्ययन से जीवाणु जनित समस्याओं का इलाज तलाशने में मदद मिलेगी। डच वैज्ञानिकों ने ये अध्ययन एमस्टर्डम स्थित जीवाणुओं के दुनिया के पहले म्यूज़ियम के सहयोग से किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed