{"_id":"ce2aab37ed31e30badde10dde0f8108c","slug":"kids-health-during-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर नवजात शिशु को इस खतरे से बचाएं","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
दिवाली पर नवजात शिशु को इस खतरे से बचाएं
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 01 Nov 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की खुशियां तब काफूर हो सकती हैं जब आपके शिशु को इसका खामियाजा भुगतना पड़ जाए।
विज्ञापन
तेज आवाज से नवजात के दिमाग पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आतिशबाजी की आवाज न सिर्फ दिमाग को विकसित होने से रोकती है, बल्कि आतिशबाजी के दौरान निकले केमिकल्स एलर्जी का भी कारण बनते हैं।
दिवाली के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान
विज्ञापन
भगवान महावीर अस्पताल के शिशु रोग विभाग के प्रमुख डॉ. अमन प्रताप सिंह ने बताया कि ज्यादा तेज आवाज बच्चों के दिमाग पर बुरा असर डालती है।
एसिडिटी से परेशान हैं तो अपनाएं ये आसान उपाय
विज्ञापन
आतिशबाजी की वजह से वातावरण में फैले केमिकल्स और धुएं की वजह से ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इससे हृदय गति घटती-बढ़ती रहती है और पल्स रेट में भी उतार-चढ़ाव होता रहता है। ऐसे में नवजात के दिमाग पर असर पड़ सकता है। लिहाजा नवजात को जितना संभव हो तेज आवाज से बचाना चाहिए। नवजात को धुएं की वजह से एलर्जी भी खतरा रहता है।
सर गंगाराम अस्पताल के ईएनटी विभाग के कंसलटेंट डॉ. आलोक अग्रवाल ने बताया कि 50 डेसिबल से अधिक आवाज नवजात के कान पर असर डालती है। तेज आवाज से नवजात के सुनने की क्षमता कमजोर होने का खतरा रहता है। बच्चों में चिड़चिड़ापन और भूख न लगने की प्रवृति भी विकसित हो सकती है।
100 डेसिबल से ज्यादा ध्वनि से कान पर असर
लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल के ईएनटी विभाग के प्रमुख डॉ. अनूप राज का कहना है कि वयस्कों में 100 डेसिबल से अधिक आवाज कान के परदे पर असर डालता है। आतिशबाजी के दौरान लगातार तेज आवाज होती है। ऐसे में कान के अंदर की कमजोर हड्डियां गल भी सकती हैं। कान के अंदर की नसों के फटने का भी डर बना रहता है।
तेज आवाज से बचने के एहतियात
आतिशबाजी के दौरान कॉटन में सरसों तेल लगाकर कान में लगाएं।
तेज आवाज वाले पटाखों से परहेज करें।
घर के दरवाजे और खिड़की बंद करके रखें।
तेज आवाज से कोई दिक्कत हो तो विशेषज्ञ से संपर्क करें।