फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   khatta moong recipe in hindi

स्वाद और सेहत का खजाना है ये खट्टा मूंग सब्जी, बनाना भी है बेहद आसान

Wed, 16 Jun 2021 12:00 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 16 Jun 2021 12:00 PM IST
सार

खट्टा मूंग बनाने में बहुत आसान है और यह स्वाद में भी बहुत अच्छा लगता है। यदि घर में कोई बीमार है, तब भी इसे बनाकर आप खिला सकते हैं, यह नुकसान नहीं करेगा। यह एक बहुत ही अच्छी रेसिपी है। 

विज्ञापन
khatta moong recipe in hindi
खट्टा मूंग सब्जी - फोटो : instagram

विस्तार

मूंग का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। इससे कई सारे पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं लेकिन अक्सर बच्चे इन्हें घर में खाने में नाटक करते हैं। कई बार बड़े भी इसे एक जैसा खा-खाकर बोर हो जाते हैं लेकिन यदि इसके स्वाद में थोड़ा बदलाव कर दिया जाए तो सब इसे बड़े चाव से खाने लगेंगे। बारिश के मौसम में ठीक से सब्जियां कई बार उपलब्ध नहीं हो पाती है। ऐसे में भी आप इसे बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि गुजरात की इस प्रसिद्ध रेसिपी को किस तरह बनाया जाता है। 

विज्ञापन

सामग्री-

मूंग- 1 कप

दही- 1कप

बेसन- 1 चम्मच

लाल मिर्च- ¾ चम्मच

हल्दी- आधा चम्मच

तेल- 2 चम्मच

सरसों- 1 चम्मच

कड़ी पत्ता- 3 से 4

हींग- एक चुटकी

1 चम्मच- हरी मिर्च- अदरक का पेस्ट

नमक स्वादानुसार

हरा धनिया

विधि-
खट्टा मूंग बनाने के लिए पानी में मूंग को दो घंटे से पहले भिगो दें। फिर कुकर में 1 कप पानी के साथ मूंग डालकर 2 सीटी ले लें। दही के साथ लाल मिर्च, बेसन और हल्दी को एक कटोरी में फेंट लें। कढ़ाई में तेल गर्म करें और सरसों, कड़ी पत्ता, हींग और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डाल दें। अब इसमें पका हुआ मूंग डालें और अच्छा से मिलाएं। ऊपर से दही और बेसन का मिश्रण डाले दें। ऊपर से नमक और एक कप पानी डालें। पांच मिनट के लिए पकने दें और फिर गैस को बंद करके ऊपर से हरा धनिया डाल दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed