फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   kharbooja kheer recipe in hindi

घर पर तैयार करें ये स्वादिष्ठ खरबूजे की खीर, स्वाद है जबरदस्त

Thu, 01 Jul 2021 08:43 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 01 Jul 2021 08:43 AM IST
सार

खरबूज एक ऐसा फल है जो कि शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ही और भी कई सारे अन्य फायदे पहुंचाता है। खरबूज खाने में बहुत ही स्वादिष्ठ लगता है। इससे तैयार होने वाली रेसिपी भी एक से बढ़कर एक होती हैं। 

विज्ञापन
kharbooja kheer recipe in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

बारिश का मौसम आ चुका है, तरबूज, आम और खरबूज की आवक भी कम हो चुकी है। ऐसे में इस बार जाती हुई गर्मियों में खरबूजे की खीर अवश्य तैयार करें। ये खीर आपके पेट को तो शीतलता पहुंचाएगी ही साथ ही यह स्वाद में भी लाजवाब है। खरबूजे की खीर बनाने में आपको ज्यादा कोई मशक्कत भी नहीं करना है, बस एक पका हुआ खरबूज उपयोग में लें और उसका गूदा निकाल लें। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि गूदे के साथ बीज न आ जाएं। खीर तैयार होने पर उसे ठंडा करके ही खाएं, यह जबरदस्त लगेगी। आइए जानते हैंं खरबूजे की खीर बनाने की विधि और सामग्री। 

विज्ञापन

 

सामग्री-

खरबूजे का गुदा- 250 ग्राम

पके हुए चावल- 250 ग्राम

कंडेंस्ड मिल्क- 250 ग्राम

चीनी- दो चम्मच

दूध- एक लीटर

 काजू, बादाम, केसर

विधि-
खरबूजे की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध उबालें। दूध उबलने पर उसमें चावल डालकर अच्छे से उबालें। चावल के पक जाने पर उसमें कंडेंस्ड मिल्क डाल दें और दो मिनट तक पकने दें। अब इस मिश्रण में खरबूजे का गूदा डालें और 5 से 10 मिनट के लिए पके रहने दें। इसे केसर और बादाम से सजा-धजाकर ठंडा-ठंडा परोसें। 

विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed