{"_id":"594a106c4f1c1b89718b4a21","slug":"kashmir-s-original-saffron-tea","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" कश्मीर का केसरिया कहवा, क्या कहने पीकर कह उठेंगे वाह ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
कश्मीर का केसरिया कहवा, क्या कहने पीकर कह उठेंगे वाह
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
kahva
- फोटो : कश्मीर का कहवा
अब बरसात ने दस्तक दे दी है। रिमझिम फुहारों के बीच आपने चाय का लुत्फ तो कई बार उठाया होगा। मगर क्या कभी कहवा पीकर देखा है। अरे अरे-आप नहीं जानते तो परेशान मत होइए। ये कहवा कश्मीर का खास पेय है। मौसम यहां ठंडा रहता है। इसलिये स्वादिष्ट और सेहतमंद ये पेय हर घर में जरूर बनता है। लीजिये आप अपने घर में ही बनाएं या मजेदार कहवा।
विज्ञापन
इसे बनाना है, बिल्कुल आसाना
kahva
- फोटो : कहवा
एक कप लें। उसमें शक्कर डालें स्वाद के अनुसार। पांच-छह पत्ती केशर। तीन-चार दाने इलायची और एक छोटी चाय की चम्मच को भरकर चाय की पत्ती डालें। इसमें बादाम के पतले पतले टुकड़ें डालें। इसे चाय की तरह उबाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
kahva
- फोटो : कहवा
नमकीन भी होता है कहवा
कहवा मीठा भी होता है और नमकीन भी। कश्मीर के ज्यादातर हिस्से में यह नमकीन ही पिया जाता है। लेकिन कुछ लोग इसे मीठा बनाते हैं। इसलिये अगर कभी मन करे कि मीठा नहीं कुछ नमकीन पीना है तो चीनी की जगह इसमें एक चुटकी नमक डालें।
कहवा मीठा भी होता है और नमकीन भी। कश्मीर के ज्यादातर हिस्से में यह नमकीन ही पिया जाता है। लेकिन कुछ लोग इसे मीठा बनाते हैं। इसलिये अगर कभी मन करे कि मीठा नहीं कुछ नमकीन पीना है तो चीनी की जगह इसमें एक चुटकी नमक डालें।
कश्मीर में कहवा का बना-बनाया पाउडर भी मिलता है
kahva
- फोटो : कहवा
कश्मीर में तो हर गली नुक्कड़ में इसका पाउडर मिलता है। लेकिन देश के किसी भी कोने में खाने पीने के कुछ खास स्टोर्स से इसे खरीदा जा सकता है।