फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   iodine bindi for tribal women

महिलाओं में आयोडीन की कमी पूरी करेगी 'आयोडीन बिंदी'

Sat, 11 Apr 2015 11:30 AM IST
Updated Sat, 11 Apr 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
iodine bindi for tribal women

महज एक बिंदी अब महिलाओं में आयोडीन की कमी पूरी कर उन्हें थॉयरॉइड जैसी समस्याओं से दूर रख सकेगी।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिमी महाराष्ट्र की आदिवासी महिलाओं में आयोडीन की कमी को पूरा करने के लिए उन्हें आयोडीन युक्त बिंदियां बांटी जा रही हैं। पिछले माह नासिक और अहमदनगर की आदिवासी महिलाओं को ये आयोडीन युक्त बिंदी बांटी भी जा चुकी हैं।

नासिक की एनजीओ नीलवसंत मेडिकल फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर की अध्यक्ष डॉ. प्राची पवार ने बताया, ''पिछले माह इस क्षेत्र की हर महिला को 30 आयोडीन बिंदियां दी गई थीं जो प्रतिदिन शरीर में आयोडीन के 100 से 150 माइक्रोग्राम जरूरतों को पूरा करती हैं।''
विज्ञापन

आयोडीन नमक का पर्याय है यह बिंदी

iodine bindi for tribal women

आयोडीन युक्त बिंदी का आइडिया ग्रे ऑफ गुड नामक संस्था ने सिंगापुर में लाइफ सेविंग डॉट जीवन बिंदी नाम से पेश किया था।

चूंकि आयोडीन त्वचा से भी शरीर में प्रभावी तौर पर प्रवेश कर सकता है इसलिए इसके सॉल्यूशन में बिंदी को डुबोकर यह बिंदी तैयार की गई है।

गुड ऑफ ग्रे के अकाउंड निदेशक गौरव अरोड़ा के अनुसार, ''लगभग सभी भारतीय महिलाएं बिंदी लगाती हैं। अगर इस बिंदी को आयोडीन के पैच में बदल दिया जाए तो उनकी जीवनशैली में बिना किसी बदलाव के उन्हें आयोडीन की डोज दी जा सकती है।''

नेशनल आयोडीन डिफिशियेंसी डिसॉडर कंट्रोल प्रोग्राम के आंकड़ों की मानें तो देश में 7.1 करोड़ महिलाएं आयोडीन की कमी का शिकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed