फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   International Picnic Day 2021: recipe of potato and cheese on international picnic day

International Picnic Day 2021: अंतरराष्ट्रीय पिकनिक डे पर बनाइए ये स्वादिष्ठ आलू और चीज का नाश्ता

Fri, 18 Jun 2021 08:55 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 18 Jun 2021 08:55 AM IST
सार

पिकनिक के लिए रेसिपी बहुत अधिक भारी नहीं होना चाहिए और यह स्वादिष्ठ भी होना चाहिए ताकि सभी लोग इसे बड़े चाव से खाएं। ऐसे में चीज और आलू की रेसिपी बनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि ये अधिकतर लोगों को पसंद होते हैं। 

विज्ञापन
International Picnic Day 2021: recipe of potato and cheese on international picnic day
international-picnic-day-2021 cheese ball recipe - फोटो : foodtippr.com

विस्तार

जब से कोरोना आया है तब से लोग पिकनिक जैसे शब्द को तो भूल ही चुके हैं लेकिन एक समय ये था जब छुटि्टयों पर पिकनिक जाना सभी को बहुत पसंद होता था। पिकनिक जाने के लिए मम्मियां अक्सर घर से कुछ स्वादिष्ठ नाश्ता बनाकर ले जाया करती थीं। पूरे परिवार या दोस्तों के साथ उस नाश्ते को बांटकर खाने का मजा ही अलग होता था। इन दिनों भले ही पिकनिक नहीं जाया जा सकता है लेकिन नाश्ता बनाकर घर पर सभी के साथ खाया तो जा ही सकता है। प्रतिवर्ष 18 जून को अंतरराष्ट्रीय पिकनिक दिवस मनाया जाता है। इस दिन आप भी बनाइए आलू और चीज का ये स्वादिष्ठ नाश्ता। 

विज्ञापन

सामग्री-

आलू- 2 

चिली फ्लेक्स-1चम्मच

नमक- आधा चम्मच

काली मिर्च- आधा चम्मच

अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच

चीज बारीक- आधा कप

चीज टुकड़ा- 5-6

ब्रेड का चूरा- आधा चम्मच

मैदा- 3 चम्मच

तेल- आवश्यकतानुसार

विधि-

सबसे पहले आलू का उबाल लें। फिर उसे अच्छे से मैश कर लें। अब उसमें चिली फ्लेक्स, नमक, काली मिर्च पाउडर व अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। अब जो चीज टुकड़ों में काटा है, उसे डालें। इसे अच्छे से मिला लें। अब आलू का मसाला लें और चीज का टुकड़ा डालकर बीच में ही उसे बंद कर लें और बॉल बना लें। अब एक कटोरे में मैदा लें और पतला घोल बना लें। आलू को पहले मैदे के घोल में डालें और फिर ब्रेड के चूरे को लगाएं। अब तेल को गर्म करने के बाद मध्यम आंच पर गोल्डन होने तक इन्हें अच्छे से तल लें। सॉस या मायो के साथ बॉल्स का सेवन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed