{"_id":"0984d2cb97d06b790074008fe5ade673","slug":"infertile-sperm-can-make-men-die-in-young-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर्य से जुड़ी समस्या पुरुषों को देती है यह बड़ा खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
वीर्य से जुड़ी समस्या पुरुषों को देती है यह बड़ा खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 19 May 2014 10:59 AM IST
वीर्य से जुड़ी समस्या न सिर्फ पुरुषों की फर्टिलिटी को प्रभावित करती है बल्कि उनके लिए गंभीर खतरा हो सकती है।
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो इनफर्टिलिटी से जूझ रहे पुरुषों को युवावस्था में ही मृत्यु का आशंका दोगुनी होती है।
पढ़ें - पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए बड़ा खतरा है इन चीजों का संपर्क
शोधकर्ता डॉ. माइकल एसेनबर्ग के अनुसार, ''अब तक हम यह मानते थे कि धूम्रपान या डायबिटीज की वजहे से पुरुषों का जीवनकाल कम हो सकता है लेकिन यह जानकारी चौंकाने वाली है।''
शोधकर्ताओं ने माना कि आज के दौर में इनफर्टिलिटी जितनी महिलाओं में सामान्य होती जै रही है, उससे कम इसके मामले पुरुषों में नहीं हैं।
माइकल ने माना कि वीर्य की समस्या वाले पुरुषों में उम्र से पहले मृत्यु के मामलों में 90 प्रतिशत निष्कर्ष उनके शोध के पक्ष में ही नजर आए।
यह शोध ह्यूमन रिप्रोडक्शन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।