फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 मिनट में बनने वाले 5 ब्रेकफास्ट, टाइम नहीं तो ये ट्राई करें

Sat, 20 May 2017 03:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Sat, 20 May 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
If you are running short of time, try these five minutes nutrients recipes
ब्रेकफास्ट रेसिपी

अगर आप भी पराए शहर में अकेले रहते हैं और आपके खाने-पीने का कोई हिसाब नहीं हैं। आपको नाश्ते से लेकर रात के खाने तक पड़ोस के ही एक रेस्टोरेंट पर निर्भर रहना पड़ता है। घर पर कुछ बनाने के बारे में आप सोच नहीं सकते क्योंकि आपको ऑफिस जल्दी पहुंचना होता है। जिसके चक्कर में आपका ब्रेकफास्ट अक्सर मिस हो जाता है। तो टेंशन मत लीजिए। आइए नजर डालते हैं उन झटपट बनने वाले नाश्ते पर जो सुबह सिर्फ आपके पांच मिनट लेकर आपको अच्छी सेहत देंगे।  

If you are running short of time, try these five minutes nutrients recipes
पोहा
पोहा

पोहे धो कर अलग रख दें। मूंगफली को तेल में तलकर अलग से रख दें। अब कढाई में तेल गरम करें और उसमें राइ डाल दें। राइ जब तड़कने लगें तो उसमें प्याज़ हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डाल कर 2 मिनट तक चलायें। फिर इसमें आलू डाल कर हल्दी और थोडा सा नमक डाल कर ढक दें। 5 मिनट बाद जब आलू पक जायें तब इसमें पोहे और नमक दाल दें। 5 मिनट के बाद इसमें निम्बू का रस डालकर गैस बंद कर दें । कटी हुई हरी धनिया और तले हुए मूंगफल्ली से पोहे को सजा दें।

If you are running short of time, try these five minutes nutrients recipes
Besan Ka Cheela

बेसन चीला

अक्सर लोग नाश्ते में बेसन का चीला बनाना पंसद करते हैं। जल्दी बनने के साथ-साथ ये काफी पौष्टिक भी होता है। इसे बनाने के लिए बेसन को छान कर एक बर्तन में रखना चाहिए। उसके बाद 1 कप पानी डालकर बेसन को गुठलियां खत्म होने तक उसे घोल लें। बेसन के घोल में टमाटर,कद्दूकस कि हुई पत्ता गोभी मिला लिजिए। इस बेसन के मिश्रण को पकोड़े के घोल जैसा गाढ़ा घोलिए। घोल में हींग, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर, नमक और कटा हुआ हरा धनियां भी डालें। अब तवे को गरम करके 2 बड़े चम्मच घोल भर कर तवे पर डाले। इसके बाद तवे पर इसे चम्मच की मदद से पतला, गोल फैलाइये। चीले की ऊपर की सतह का कलर बदलने और निचली सतह गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये। इसके बाद चीले को पलट दीजिए। इसी तरह चीले की दूसरी सतह को भी ब्राउन होने तक सेके। आपका चीला बनकर तैयार है। चीले को एक प्लेट पर निकालकर चटनी के साथ खाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
If you are running short of time, try these five minutes nutrients recipes
ब्रेड ढोकला
ब्रेड ढोकला

इसे बनाने के लिए ब्रेड के किनारे काट लें और ब्रेड के एक तरफ धनिया की चटनी लगाएं। अब इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ गाजर डालें। अब चटनी वाले ब्रेड को बिना चटनी वाले ब्रेट से ढक दें। अब इन ब्रेड के ऊपर दही फैला लें। फिर ऊपर से थोड़ा नमक और मिर्च भी छिड़क दें। सरसों को तड़का ऊपर से डाल कर प्लेट में हरे धनिये से सजा कर सर्व करें।

विज्ञापन
If you are running short of time, try these five minutes nutrients recipes
mango shake
मैंगो शेक
जो लोग दूध पीना पसंद नहीं करते वो मैंगो शेक पीकर शरीर में कैल्शियम की होने वाली कमी को पूरा कर सकते हैं। ये स्वाद में तो अच्छा होता ही है। इसके साथ ही झट से बनकर भी तैयार हो जाता है। इसको बनाने के लिए आप आम को धोकर उसके गूदे को मिक्सी में दूध और चीनी के साथ डाले। आप इस शेक में बर्फ के कुछ टुकड़े भी डाल सकते है। इसके बाद मिक्सी को दो मिनट चलाए। आपका ठंडा-ठंडा मैंगो शेक बनकर बिल्कुल तैयार है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed