{"_id":"8ccd6828-9b90-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"how-to-control-excessive-sweating","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुत अधिक पसीना आता है तो अपनाएं ये उपाय","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
बहुत अधिक पसीना आता है तो अपनाएं ये उपाय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Apr 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों के मौसम में पसीना आना वैसे तो आपके शरीर के लिए सेहतमंद है लेकिन जिन लोगों को बहुत अधिक पसीना आता है उन्हें डीहाइड्रेशन या नमक की कमी जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
बहुत अधिक पसीना आना वैसे तो कोई बीमारी नहीं है लेकिन स्वेट ग्लैंड में गड़बड़ी, स्ट्रेस, हार्मोनल बदलाव, मसालेदार डाइट, अधिक दवाएं, मौसम और मोटापे जैसे कारण हो सकते हैं। बहुत अधिक पसीना आने की स्थिति को हाइपरहाइड्रोसिस भी कहते हैं।
विज्ञापन
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो ये उपाय आपके काम आ सकते हैं-
तेजपत्ता क्लींजर
हाइजीन का ध्यान दें। तेजपत्ते को सुखाकर पीस लें और उबालकर 24 घंटे के लिए छोड़ दें। इस पानी से शरीर के उन हिस्सों की रोज सफाई करें जिनमें आपको पसीना अधिक आता है।
विज्ञापन
आलू की स्लाइस
शरीर के जिस हिस्से पर पसीना अधिक आता है उन पर आलू की स्लाइस मलें। इससे पसीना आना कम होगा।
रोज नहाएं
शरीर की सफाई का पूरा ध्यान दें। रोज नहाएं। नहाने के पानी में चुटकी भर बेकिंग सोडा डालकर नहाने से भी पसीने को नियंत्रित कर सकते हैं।
डाइट पर दें ध्यान
टमाटर का जूस- रोज दिन में एक बार टमाटर का जूस लेने से अधिक पसीने से राहत मिलती है।
ग्रीन टी- रोज एक कप ग्रीन टी पीने से पसीने को नियंत्रित करने में आसानी होती है।
पानी- अधिक से अधिक पानी पिएं जिससे पसीने से दुर्गंध आपको न परेशान करे।
स्ट्राबेरी, अंगूर और बादाम- इनमें सिलिकॉन अधिक मात्रा में होता है जिससे पसीना अधिक बनता है। डाइट में इन्हें कम लें।