{"_id":"63a1c32c-79c1-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"how-to-choose-right-toothbrush","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूथब्रश खरीदते वक्त इन बातों का रखें ख्याल","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
टूथब्रश खरीदते वक्त इन बातों का रखें ख्याल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Feb 2013 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप अपने मुंह की सफाई के लिए जितना तवज्जो अच्छे टूथपेस्ट को देते हैं, उससे कहीं अधिक महत्व टूथब्रश का होता है। दांतों की सफाई के लिए आपकी जरूरत के हिसाब से सही टूथब्रश का चुनाव करना बहुत जरूरी है।
बाजार में आज तमाम ब्रांड्स के टूथब्रश मौजूद हैं लेकिन अगर आपको सही टूथब्रश का चुनाव करना है तो ब्रश खरीदते हैं तो इन बातों पर जरूर ध्यान दें।
ब्रश मुलायम हो
टूथब्रश का चयन करते वक्त ध्यान दें कि ब्रश बिल्कुल मुलायम हो जिससे दांतों के बीच आसानी से जा सके और मसूड़ों के छिलने का डर भी नहीं रहेगा। चाहें तो ब्रश को पहली बार इस्तेमाल करने से पहले आधे घंटे तक गर्म पानी में रखें जिससे वह हमेशा मुलायम रहेगा।
ब्रश का शेप भी जरूरी
बाजार में इन दिनों तरह-तरह के शेप वाले टूथब्रश उपलब्ध हैं। ऐसे में गोल सिर वाले ब्रश सबसे अधिक आरामदायक होते हैं और ये अपेक्षाकृत अधिक तेजी से दांतों के कोने तक पहुंचते हैं। सामान्यतः एक इंच लंबे और आधा इंच चौड़े सिर वाले टूथब्रश दांतों के लिए सटीक माने जाते हैं। साथ ही, टूथब्रश का हैंडल जितना लंबा होगा उन्हें पकड़ना उतना अधिक आसान होगा।
विज्ञापन
बदलते रहें ब्रश
चिकित्सकों का मानना है कि हर दो महीने के अंतराल में टूथब्रश बदलना चाहिए। पुराने टूथब्रश के ब्रिसल्स सख्त हो जाते हैं जिससे दांतों की सफाई सही तरीके से नहीं हो पाती और इनसे संक्रमण की आशंका भी अधिक रहती है।
ब्रश करने की सही तरीका
सही टूथब्रश के चयन के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि आपके ब्रश करने का तरीका कितना सही है। ब्रश करने का सही तरीका यह है कि टूथब्रश को दांतों के एनामेल यानी जोड़ पर ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं की ओर करें। एक साथ तीन दांतों पर इसी विधि से ब्रश करें। ब्रश करने की प्रक्रिया के दौरान जीभ की सफाई भी बेहद जरूरी है।