फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   How Many Varieties Of Watermelon In India Know Types Of Watermelon List In Hindi

Varieties Of Watermelon In India: कितने तरह के होते हैं तरबूज? रंग और आकार से करें सबसे मीठी किस्म की पहचान

Sat, 25 May 2024 09:41 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 25 May 2024 09:41 AM IST
विज्ञापन
How Many Varieties Of Watermelon In India Know Types Of Watermelon List In Hindi
तरबूज की वैरायटी - फोटो : istock

Varieties Of Watermelon In India: गर्मियों के मौसमी फलों में से एक तरबूज है। तरबूज की मिठास और ताजगी गर्मी के राहत पहुंचाती है। तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव होता है। तरबूज का स्वाद काफी अच्छा होता है। स्वाद के साथ ही ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। तरबूज का सेवन शरीर में रक्तचाप के संतुलन को नियंत्रित करता है और गर्मियों में लू नहीं लगती। जब आप बाजार में तरबूज लेने जाते हैं तो एक अच्छे तरबूज की पहचान ऊपर से हरे और अंदर से लाल रंग से करते हैं, जो पकने के बाद लाल हो जाता है। कई बार बाजार में तरबूज के ऊपरी हिस्से का रंग अलग अलग होता है। डार्क हरा तरबूज तो कभी हरे तरबूज पर धारियां बनी होती हैं। कभी कभी पीले रंग का तरबूज भी बाजार में देखने को मिल जाता है। ऐसे में अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सा तरबूज लेना चाहिए। ये सभी तरबूज की किस्में होती हैं। आइए जानते हैं तरबूज की वैरायटी के बारे में, सबसे अच्छे किस्म का तरबूज कौन सा होता है?

विज्ञापन


तरबूज की किस्में


शुगर बेबी

तरबूज की वैरायटी में शुगर बेबी का नाम शामिल है। यह 2-3 किलो वजन के होते हैं। इसके बीज छोटे और कत्थई रंग के होते हैं। ये अमेरिका से लाई गई किस्म है। उत्तर भारत में तरबूज की इस वैरायटी ने सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है।  इसका छिलका नीले काले रंग का होता है और गूदा लाल मीठा होता है।
विज्ञापन


अर्का ज्योति

तरबूज की अर्का ज्योति किस्म का आकार गोल और हरी धारी युक्त होता है। इसका वजन लगभग 4 से 6 किलो होता है। यह देसी किस्म है, इसका गूदा चमकीले लाल रंग का होता है। इसका खाने योग्य गूदा अन्य किस्मों की तुलना में अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गापुर केसर

दुर्गापुर केसर भी तरबूज की एक वैरायटी है, इसका वजन 6 से 8 किलो होता है। ये फल हरे रंग का धारीदार होता है, जिसका गूदा रवेदार स्वादिष्ट होता है। गूदे का रंग केसरी होता है। इसकी मिठास 10 फीसदी तक होती है।

How Many Varieties Of Watermelon In India Know Types Of Watermelon List In Hindi
तरबूज की वैरायटी - फोटो : istock

अर्का मानिक

तरबूज की यह किस्म बुकनी रोग और पौध गलन रोग से बचाव में फायदेमंद होती है। गोल अंडाकार होता है।  

आसाही पामाटो

तरबूज की ये वैरायटी जापान से लाई गई है। इस किस्म के तरबूज का वजन 6 से 8 किलो है। इसका छिलका हरे रंग का है, जिस पर मामूली धारी होती गै। फल का आकार मध्यम और गूदा गहरा गुलाबी मीठा होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed