{"_id":"630e0fca-620f-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"homemade-remedies-for-headache","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिरदर्द से छुटकारा चाहिए तो ये नुस्खे आजमाएं","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
सिरदर्द से छुटकारा चाहिए तो ये नुस्खे आजमाएं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 19 Jan 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओह ये सिरदर्द! अच्छे खासे बने-बनाए सारे प्लान्स को चौपट कर देता है। न दफ्तर में चौन से काम करने देता है और न घर पर ही आराम करने देता है। कभी-कभी उठने वाला सिरदर्द न तो आपको इतना गंभीर लगता है कि इसके लिए डाक्टर के पास जाएं और पेन किलर टैबलेट खाने से आपको पूरी तरह आराम नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
कई शोधों में सिरदर्द के लिए प्रचलित पेनकिलर दवाओं के साइड इफेक्ट और उनसे होने वाली मानसिक समस्याओं के बारे में आप आए दिन पढ़ते हैं। फिर कभी-कभी उठने वाले सिरदर्द से छुटकारे के लिए इन दवाओं को लेने में आपकी हिचकिचाहट तो वाजिब ही है। ऐसे में अगर आप इन पेनकिलर दवाओं के बजाय घर के बने कुछ नुस्खे ट्राइ करेंगे तो आपको आराम भी मिलेगा और इनका कोई साइड एफेक्ट भी नहीं होगा।
विज्ञापन
जीरा
भोजन में छौंक लगाने के लिए जीरा तो आपके किचन में जरूर ही होता होगा। सिरदर्द की स्थिति में अगर आप जीरे को गर्म तवे पर हल्का भुन लें। फिर इसे रुमाल या मलमल के कपड़े में बांधकर सूंघते रहेंगे तो सिरदर्द में आपको आराम मिलेगा।
विज्ञापन
लौंग
लौंग एक प्राकृतिक पेनकिलर है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग रूपों में दर्द से राहत के लिए किया जाता है। लौंग को पीसकर पेस्ट बना लें और माथे पर इसके पेस्ट को बाम की तरह लगाएं। सिरदर्द में तुरंत आराम होगा। चाहें तो लौंग के तेल से भी माथे पर मालिश कर सकते हैं।
सेब
अक्सर सिर में हल्का दर्द रहता है तो एक सेब को छीलकर बारीक काट लें और उनपर नमक छिड़ककर रोज सुबह ब्रश करने के बाद सबसे पहले इसका सेवन करें। एक हफ्ते तक इस तरह सेब खाने से सिरदर्द की समस्या खत्म हो जाएगी।
हर्बल चाय
वैसे तो थकान और सिरदर्द में एक कप चाय की प्याली भी बहुत आराम पहुंचाती है लेकिन अगर आपको सिर में तेज दर्द है तो हर्बल चाय बनाएं। 10 से 15 तुलसी के पत्तों, 5-6 काली मिर्च दाने और अदरक के पाउडर को मिलाकर एक एयरटाइट बर्तन में रखा करें। जब भी सिरदर्द हो गर्म पानी में आधा चम्मच इस मिश्रण को मिलाकर इसकी चाय पिएं।
सोंठ का पेस्ट
अदरक का पाउडर या सोंठ एक चम्मच लें, इसे पानी में मिलाएं और एक पैन में रखकर गर्म करें। आंच से हटाकर ठंडा होने के लिए रखें और जब यह थोड़ा सा ठंडा हो जाए (पूरी तरह ठंडा न करें) तो इसे माथे पर लगाएं।
दालचीनी पेस्ट
कई बार ठंड में हवा लग जाने से भी सिरदर्द होता है। ऐसी स्थिति में दालचीनी में पानी मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं और माथे पर इस लेप को लगाकर छोड़ दें। 15 मिनट बाद गर्म पानी से इसे साफ करें। तुरंत राहत मिलेगी।