फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   home remedies for indigestion

अपच की छुट्टी कर देंगे ये आसान उपाय

Wed, 03 Jul 2013 05:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 03 Jul 2013 05:21 PM IST
विज्ञापन
home remedies for indigestion

बारिश के मौसम में चाय की चुस्कियों के साथ पकौड़े और समोसे का मजा काफूर हो जाता है अगर पेट खराब हो तो। अपच के लिए आमतौर पर आपके किचन में ही ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनसे अपच से आराम आसानी से मिल सकता है। इनका न तो कोई साइड इफेक्ट है और न ही डॉक्टर के कई चक्कर लगाने की जरूरत।

विज्ञापन


नींबू और अदरक
दो चम्मच नींबू के रस में अदरक का रस मिलाएं और इनसे गर्म पानी के साथ पी लें। हेवी डाइट लेने के बाद अगर आप ऐसा करेंगे तो खाना आसानी से पचेगा।

धनिया पाउडर के साथ छाछ
छाछ पेट को ठंडा रखता है और खाना पचाने में मदद करता है। इसमें एक चम्मच धनिया पाउडर मिलाएं और भोजन के बाद लें। अपच नहीं होगा।

अजवायन या जीरा
एक चम्मच अजवायन या जीरे को काला नमक के साथ मिलाकर गर्म पानी के साथ पिएं। इससे लूज़ मोशन रुकेंगे और मतली नहीं आएगी।

ग्रीन टी
खाने के आधे घंटे बाद ग्रीन टी लें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं और अपच दूर होता है।

अदरक
अदरक के कतरे को नमक लगाकर चूसें। इसके जूस से अपच की समस्या में आराम होता है और पाचन प्रक्रिया ठीक रहती है।

बेकिंग सोडा
एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और आधा ग्लास पानी में घोलकर पी जाएं। तुरंत राहत महसूस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed