ऐसे लोगों को अधिक होती है फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में नन्हें मेहमान की चाहत लाख कोशिशों के बावजूद भी पूरी नहीं हो पा रही है तो इसके पीछे सेहत से जुड़ी एक गंभीर समस्या भी हो सकती है।
हाल में हुए शोध की मानें तो जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत अधिक होती है, उन्हें इनफर्टिलिटी की समस्या का रिस्क भी अधिक होता है।
कनाडा जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो जो जोड़े साल भर तक कोशिश के बाद भी प्रजनन में कामयाब नहीं होते हैं, उनके रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है।
शोध के दौरान 2005 से 2009 तक बच्चे के लिए प्रयासरत 501 जोड़ों का परीक्षण किया गया है। लाइफ इन्वेस्टिगेशन ऑफ फर्टिलिटी एंड इन्वॉयर्मेंट नामक शोध में इन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कौन सा कोलेस्ट्रॉल है जिम्मेदार?
शोधकर्ता डॉ. किस्टरमैन व उनकी टीम ने शोध में पाया कि इनफर्टिलिटी के लिए रक्त में अधिक कोलेस्ट्रॉल जिम्मेदार तो है पर यह गुड कोलेस्ट्रॉल है या बैड कोलेस्ट्रॉल, इसके बारे में वे अभी कुछ कह नहीं सकते हैं।
महिलाओं में अधिक है रिस्क
शोध में यह भी माना गया कि रक्त में अधिक कोलेस्ट्रॉल के होने से महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक प्रभावित होती हैं और उन्हें गर्भधारण में अधिक समय लगता है।
हालांकि कोलेस्ट्रॉल की अधिकता पुरुषों और महिलाओं, दोनों की फर्टिलिटी को प्रभावित करती है, यह भी इस शोध में माना गया है।