{"_id":"a5e0b9ca89fa2b16e1305ad7992a53ae","slug":"high-blood-pressure-is-more-risky-in-winters","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई ब्लड प्रेशर है तो जरूर पढ़ें यह खबर","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
हाई ब्लड प्रेशर है तो जरूर पढ़ें यह खबर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Jan 2014 07:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं या आपके घर में कोई ऐसा मरीज है तो सर्दियों में आपको अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
पढ़ें - यह वजह बढ़ाती है दिल के दौरे का खतरा
कई शोधों में यह माना जा चुका है कि ब्लड प्रेशर सर्दियों में अधिक होता है जबकि गर्मियों में कम। ऐसे में इस मौसम की कड़कती ठंड में हाई बीपी के मरीजों को दिल के दौरे या स्ट्रोक की समस्या सबसे अधिक होने की आशंका होती है।
क्यों बढ़ता है बीपी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि ठंडे तापबमान की वजह से शरीर के ब्लड वेसल्स पतले होने लगते हैं जिसमें रक्त संचार के लिए अधिक प्रेशर लगता है और व्यक्ति का ब्लड प्रेशर हाई रहता है।
विज्ञापन
डॉक्टरों का मानना है कि ठंड में हाई बीपी 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए सबसे अधिक खतरनाक होता है और उम्र बढ़ने के साथ-साथ यह रिस्क और भी बढ़ता है।
विज्ञापन
कैसे करें बचाव
ठंड में हाई बीपी की समस्या आपको कम परेशान करे इसके लिए इस मौसम में कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। मसलन,
- नियमित तौर पर अपने बीपी की जांच करें।
- बीपी की दवाओं में इस मौसम में कोताही हर्गिज न बरतें।
- ठंड से बचाव के लिए शरीर को पूरी तरह ढंक कर रखें जिससे शरीर को बाहर का तापमान कम प्रभावित करें।
- बहुत अधिक नमक व ऑयली डाइट से बचें।
- शराब और धूम्रपान से बचें।