फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   heart burn is related to acid reflux

सीने में जलन इस मामले में हो सकती है खतरनाक

Tue, 24 Feb 2015 02:20 PM IST
डॉ. जुगल किशोर फिजिशियन/मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली
डॉ. जुगल किशोर फिजिशियन/मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Feb 2015 02:20 PM IST
विज्ञापन
heart burn is related to acid reflux

सीने में जलन पाचन तंत्र से संबंधित एक सामान्य समस्या है। इसे नजरअंदाज करना खतरनाक भी हो सकता है।

विज्ञापन


मेडिकल टर्म में हार्ट बर्न को ′पेप्टिक एसिड डिजीज′ कहा जाता है। यदि आपको कभी-कभी सीने में जलन होती है तो आप अकेले नहीं हैं। दुनिया में लाखों लोग हैं, जिन्हें प्रतिदिन हार्ट बर्न की शिकायत रहती है। गैस्ट्रो इसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी) को आम तौर पर हार्ट बर्न भी कहा जाता है। यह पाचन तंत्र से संबंधित एक सामान्य समस्या है।

इस रोग में पेट के एसिडिक कन्टेंट (अम्लीय तत्व) भोजन नलिका (इसोफेगस या फूड पाइप) में वापस बहने लगते हैं। भोजन नलिका की भीतरी परत एसिड यानी अम्ल को बर्दाश्त करने के लिए नहीं बनी है। इसलिए भोजन नलिका में अम्ल की मौजूदगी उसकी भीतरी पर्त में जख्म (अल्सर) पैदा कर देती है।
विज्ञापन


इस स्थिति को ही हार्ट बर्न कहते हैं। लगातार सीने में जलन रहना और इसे नजरअंदाज करना कई समस्याओं की वजह बन सकता है।

इससे छाती में दर्द और तेज जलन होती है। हार्ट बर्न में छाती के बीच में दर्द, जकड़न और बेचैनी होती है। यह तब होता है जब इसोफेगस की अंदरूनी परत नष्ट हो जाती है। अक्सर पेट खाली रहने और बहुत ज्यादा खा लेने से भी एसिड बनने लगता है। इस वजह से भी सीने में जलन होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारीरिक रूप से सक्रिय न रहना, बेवक्त खाना, खाते ही तुरंत सो जाना, मसालेदार भोजन, सॉफ्ट ड्रिंक, प्रिजरवेटिव, जंक फूड, एसिडिक चीजों के सेवन और धूम्रपान से भी एसिडिटी बढ़ती है। सीने में जलन होने पर इनका सेवन न करें। जीवनशैली में बदलाव लाएं। पपीता, दही, संतरा, एलो वेरा जूस, केला, सेब, मछली आदि का सेवन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed