{"_id":"1509f474-a044-11e2-b503-d4ae52bc57c2","slug":"healthy-drinks-for-summers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में कोल्डड्रिंक नहीं, देसी ड्रिंक्स आजमाएँ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
गर्मियों में कोल्डड्रिंक नहीं, देसी ड्रिंक्स आजमाएँ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 08 Apr 2013 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तपती गर्मी, धूप और गर्म हवाओं के बीच शरीर में पानी की कमी पूरा करने या प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स पी तो लेते हैं लेकिन इनसे सेहत को फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है।
विज्ञापन
ऐसे में कोल्ड ड्रिंक्स के विकल्प के रूप में ये पांच देसी ड्रिंक्स आपको गर्मियों में आराम भी पहुंचाएंगी और आपकी सेहत भी बनाएंगी। जानिए इनके फायदे।
नींबू पानी
गर्मियों में नींबू पानी का सेवन न सिर्फ शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है बल्कि शरीर से टॉक्सिन तत्वों को भी बाहर निकालता है। इसमें विटामिन सी और पोटैशियम अच्छी मात्रा में हैं जिससे शरीर का रक्त संचार ठीक रहता है और कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है।
विज्ञापन
जलजीरा
जीरा पाउडर, काला नमक, अदरक, आमचूर पाउडर और हींग को पानी में मिलाकर जलजीरा तैयार करते हैं। यह शरीर में पानी की कमी तो पूरा करता है ही, साथ ही पाचन भी अच्छा रखता है। इसमें आयरन, विटामिन सी जैसे तत्व हैं जो शरीर को ठंडा रखते हैं और शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
लस्सी
गर्मियों में लस्सी न सिर्फ सॉफ्ट ड्रिंक की कमी को पूरा करती है बल्कि आपके लिए फुल डाइट का भी काम करती है। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया, कैल्शियम आदि तत्व आपको तुरंत ऊर्जा देते हैं और पाचन ठीक रखते हैं।
आम का पना
आम का पना न सिर्फ शरीर में पानी और नमक के बैंलेंस को बनाए रखता है बल्कि इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम आदि तत्व आपको न्यूट्रिशन देते हैं। लू से बचाने में यह काफी प्रभावी है।
छाछ
जिन्हें मीठा कम पसंद है उनके लिए लस्सी का बेहतरीन विकल्प है छाछ। इसमें लस्सी के सभी गुण हैं और यह बेहद लाइट भी है। साथ ही, यह शरीर में नमक की कमी को भी पूरा करता है।