हैंगओवर में तुरंत असर करेगी चुटकी भर लाल मिर्च, आजमा कर देखिए
कई लोग समझते हैं कि लाल मिर्च सेहत को नुकसान पहुंचाती है और हरी मिर्च इसके मुकाबले कई ज्यादा फायदेमंद है, लेकिन ऐसा नहीं है। इस पर कई शोध किए जा चुके हैं जिनमें सामने आया कि लाल मिर्च में पाए जाने वाले तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में।
वजन कम करने में सहायक
- लोग मानते हैं की लाल मिर्च सेहत के लिए अच्छी नहीं होती, लेकिन एक शोध के अनुसार, लाल मिर्च कैलोरी बर्न करने में मददगार होती है। इसमें ऐसे त्तव होते हैं जो भूख कम करने में सहायक है। इस वजह से मोटापा नियंत्रित रहता है।
- कैंसर में लाल मिर्च का सेवन लाभकारी माना जाता है। ये शरीर, फेफड़े और अग्नाश्य के कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करता है।
- पेट दर्द होने पर लाल मिर्च पाउडर को गुड़ में मिलाकर खाने से आराम मिलता है।
हैंगओवर के लिए है काम का नुस्खा
- लाल मिर्च, हैंगओवर उतारने में मददगार है। इसके लिए पिसी लाल मिर्च की दो चुटकी पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से आराम मिलेगा। दिन में दो से तीन बार इसका सेवन लाभकारी है।
- लाल मिर्च रक्त संचार में सुधार करती है। इससे रुखे बालों में जान और नई चमक आ जाती है। लंबे और घने बाल चाहते हैं तो अपनी डाइट में लाल मिर्च जरूर शामिल करें।
- लाल मिर्च रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। इस वजह से छोटी-छोटी बीमारियां आपसे दूर रहती हैं।