फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Health Panel Recommends Cautious Approach to Meningitis B Vaccine

नवजात की जान बचाने के लिए आया दिमागी बुखार का तोड़

Fri, 26 Jun 2015 04:07 PM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
Health Panel Recommends Cautious Approach to Meningitis B Vaccine

नवजात बच्चों को दिमागी बुखार से बचाने के लिए एक नया वैक्सीन आ गया है। जानिए, इस वैक्सीन की क्या खास बात है।

विज्ञापन


ब्रितानी सरकार ने ऐलान किया है कि इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में सितंबर से सभी नवजात बच्चों को मेनिनजाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) बी से बचाने के लिए वैक्सीन दिया जाएगा।

यह वैक्सीन दो महीने, चार महीने और 12 महीने के बच्चों को दिया जाएगा। लागत को लेकर विवाद के चलते इस योजना को लागू करने में देर हुई है।

इस घातक बीमारी के ख़िलाफ़ यह दुनिया का पहला टीकाकरण कार्यक्रम है जिसे सरकारी और सार्वजनिक खाते से पैसा दिया जा रहा है।

मेनिनजाइटिस चैरिटीज़ ने इसे सीधे 'जान बचाने वाला' क़दम करार दिया है।

अगस्त से एक अन्य मेनिनजाइटिस वैक्सीन- मेन एसीडब्ल्यूवाई- विश्वविद्यालय की पढ़ाई शुरू करने वाले 17 और 18 साल के बच्चों को दिया जाएगा।

'छिपी हुई बीमारी'

Health Panel Recommends Cautious Approach to Meningitis B Vaccine

स्कॉटिश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह वैक्सीन नवजातों को दिए जाने वाले अन्य वैक्सीन के साथ ही दिया जाएगा।

परीक्षणों के अनुसार मेनिनजाइटिस बी का नया वैक्सीन, बेक्सेरो, ब्रिटेन में मौजूद मेनिन्गोकॉक्कल ग्रुप-बी बैक्टीरिया से 90% तक बचाता है।

मेनिनजाइटिस बी बैक्टीरिया संक्रमण ख़ासतौर पर एक साल से कम उम्र के बच्चों को शिकार बनाता है और पांच साल से कम उम्र के बच्चों में आम है।

मेनिनजाइटिस डॉट ओआरजी वेबसाइट के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मेनिनजाइटिस को 'छिपी हुई बीमारी' कहा है। अक्सर इसकी पहचान नहीं हो जाती या फिर इससे मलेरिया जैसी बीमारियों का भ्रम हो जाता है।

अनुमान है कि दुनिया भर में शिशु मृत्यु के 5% मामलों में वजह बैक्टीरियल मेनिनजाइटिस ही होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed