फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   health gifting ideas for fathers day

फादर्स डे पर पिता को दें सेहत भरा उपहार

Sat, 15 Jun 2013 08:02 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 15 Jun 2013 08:02 AM IST
विज्ञापन
health gifting ideas for fathers day

पिता, जिसने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, दिन भर दफ्तर में जूझने के बाद भी शाम को होमवर्क करवाया, आपकी सफलता पर पूरे मोहल्ले में जश्न मनाया और असफलता पर हमेशा आपको मनोबल बढ़ाया।

विज्ञापन


जिंदगी के हर पड़ाव पर कभी दोस्त की तरह तो कभी गुरु की तरह आपके लिए हमेशा संबल बने रहने वाले पिता का शुक्रिया तो ताजिंदगी अदा करना मुश्किल है पर इस फादर्स डे पर आपका छोटा सा उपहार उनके चेहरे पर मुस्कान जरूर ला देगा।
विज्ञापन


अगर आप इस फादर्स डे पर अपने पिता के लिए कोई बेहतरीन तोहफे की तलाश में हैं तो आप उन्हें सेहत का तोहफा दें। जी हां, उनकी सेहत भली-चंगी बनी रहे, इसके लिए उन्हें सेहत भरे प्यारे से तोहफे के लिए कई विकल्प आपको यहां मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्ट रेट म़ॉनिटर और पेडोमीटर

हार्ट मीटर का उपयोग सिर्फ तब ही फायदेमंद नहीं है जब घर में कोई दिल का मरीज हो बल्कि एक्सरसाइज के दौरान भी दिल की धड़कन का रिकॉर्ड रखने के लिए यह बहुत उपयोगी है।

इसी तरह पेडोमीटर जॉगिंग या वॉक के दौरान रिकॉर्ड रखने के लिए फायदेमंद है। दिन में 10,000 कदम चलना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, इसकी जानकारी देने के लिए इस दिन से बेहतर मौका क्या होगा।

फिटनेस वेयर
एक्सरसाइज के दौरान अगर पहनावा या जूते ठीक नहीं हैं तो इसका फायदा नुकसान में भी बदल जाता है। तो क्यों न आप उन्हें स्वेटप्रूफ ट्रैकसूट या अच्छे जॉगिंग शूज़ गिप्ट करें, इससे जॉगिंग को लेकर उनका उत्साह भी बढ़ेगा और उन्हें पैरों में दर्द जैसी समस्याएं भी नहीं होंगी।

हेल्थ चेकअप
अगर आपने अब तक अपने पिता का सालाना हेल्त चेकअप नहीं करवाया है तो इससे बेहतर क्या समय होगा। आखिर उनकी फिटनेस की जिम्मेदारी भी तो आपकी ही है।

जिम की मेंबरशिप
अगर आप वाकई कुछ अलग करना चाहते हैं तो यह बहुत अच्छा विकल्प है। जिम की मेंबरशिप या योग क्लासेज की मेंबरशिप उन्हें दिलवाएं। आपके प्यार में आपके पिता मना नहीं कर पाएंगे।


हेल्दी गिफ्ट पैक
अगर आप उन्हें कोई प्यारा सा गिफ्ट पैक देकर सरप्राइज करना चाहते हैं तो उसमें वे चीजें रखें जो उनकी सेहत के लिहाज से जरूरी भी हों और उन्हें आकर्षक भी लगें। मसलन, शैंपेन की जगह रेड वाइन, फल, सेहतमंद कुकीज, स्ट्रेस दूर करने वाली एसेसरीज, उनका पसंदीदा गेम आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed