{"_id":"c932fd6a047df958a664b1c07afa52b1","slug":"health-effects-of-high-heels","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई हील्स पहनने के ये खतरे चौंकाएंगे आपको","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
हाई हील्स पहनने के ये खतरे चौंकाएंगे आपको
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 31 Jan 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही हाई हील सैंडिल और जूतियां आपको आकर्षक बनाती हो, लेकिन इससे होने वाले नुकसान को आप नजरअंदाज नहीं कर सकतें। लंबे समय तक अगर आप हाई हील सैंडिल पहनते हैं, तो इससे कमर दर्द की समस्या हो सकते है।
पढ़ें - पीठ में दर्द की ये 5 वजहें चौंकाएगीं आपको
अपोलो हॉस्पिटल के सीनियर ऑर्थोपेडिक ऐंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. राजीव कुमार शर्मा कहते हैं कि हाई हील पहनने वाली कई महिलाओं में असहनीय कमर दर्द के अनगिनत मामले देख चुके हैं। इनमें से कई युवतियां तो स्थाई रूप से ऑर्थोपेडिक समस्याओं का भी शिकार हो जाते हैं। लेकिन इसका एहसास काफी नुकसान झेलने के बहुत बाद होता है।
विज्ञापन
क्या है नुकसान
शायद ऐसे लोग इस बात से अनजान रहते हैं कि हाई हील पहनने से कमर और नितंब पर दबाव पड़ता है, जो आपकी रीढ़ के लिए काफी नुकसानदेह होता है। जितनी ऊंची एड़ियों की सैंडिल पहनेंगी, उतना ही आपकी कमर पर दबाव पड़ेगा। हाई हील के कारण नितंबों, कंधों, कमर और रीढ़ की अवस्था बिगड़ जाती है।
यदि आपका वजन अधिक है, तो हाई हील आपका संतुलन भी बिगाड़ सकती है। यदि आप लंबे समय तक हाई हील जूतियां पहनती हैं, तो इनसे शिराओं और पिंडलियों की मांसपेशियों को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचता है।
फीते वाली और पंप-स्टाइल वाली ऊंची एड़ी की जूतियां पहनने से एड़ी के पिछले हिस्से की हड्डी बढ़ सकते है। हालांकि महिलाएं अपनी पसंदीदा फुटवियर का मोह बमुश्किल ही छोड़ पाती हैं, यहां तक कि तकलीफ सहते रहने के बाद भी वो हाई हील्स की सैंडिल पहनती रहती है।
ये उपाय हैं कारगर
आप हाई हील पहनते रहने के दौरान दर्द और नुकसान को इन उपायों से कम कर सकते हैं -
ड्राइविंग आदि के दौरान फ्लैट चप्पलें पहनें। किसी मीटिंग में बैठने के दौरान आप अपनी जूतियां ढीली कर सकते हैं और अपने पैरों को फर्श पर रख सकते हैं। इससे पैरों को आराम मिलता है।
पैरों को रिलैक्स करने के लिए 20-30 मिनट के अंतराल पर ब्रेक लें और अपनी जूतियां निकाल लें। जूतियों का चयन स्टाइल या उनकी मोटाई से नहीं करें, बल्कि इन्हें पहनकर आराम महसूस करने के आधार पर करें।
हाई हील पहनकर कभी दौड़ लगाने की कोशिश न करें। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख आप हाई हील्स से होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं।