फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   health benefits of watermelon

लाल तरबूज, सेहत भी खूब

Sat, 27 Apr 2013 04:59 PM IST
श्रेया सिंह
श्रेया सिंह Updated Sat, 27 Apr 2013 04:59 PM IST
विज्ञापन
health benefits of watermelon

गर्मियों का स्वीट किंग है लाल तरबूज। गर्मियों में यह आपको शीतलता ही प्रदान नहीं करता, बल्कि सेहतमंद भी रखता है। तभी तो विटामिन-C और विटामिन-A से भरपूर तरबूज की मांग गर्मियों में बढ़ जाती है।

विज्ञापन


वैसे तो बाजार में अब सालों भर तरबूज मिलने लगे हैं। पर गर्मियों में जो तरबूज हम खाते हैं, उसका जवाब नहीं। यानी तरबूज खाने का सबसे सही समय होता है मध्य जून से मध्य अगस्त। इस समय मिलने वाले तरबूज पके भी होते हैं और मीठे भी।
विज्ञापन


क्यों खाएं तरबूज  
विटामिन-C के अलावा तरबूज में लाइकोपिन भी पाया जाता है, जो त्वचा को जवां बनाए रखने में मददगार है। इसमें मौजूद विटामिन-C जहां इम्यूनिटी को बढ़ाने में कारगर है, वहीं विटामिन-A आंखों की सेहत के लिए भी जरूरी है। एक्सपर्ट के अनुसार, जो लोग काम के तनाव में अधिक रहते हैं, उनके लिए तरबूज सही विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको खाने से दिमाग शांत और खुश रहता है। एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने के साथ तरबूज में बीटा कैरोटीन भी होता है, जो हृदय रोग के रिस्क को कम करता है।

जांचें, परखें, फिर खरीदें
चाहे गोल तरबूज हो या ओवल शेप का, खरीदते समय यह जरूर देखें कि वह समान रूप से बढ़ा हुआ ही हो। उस पर कोई खरोंच या चोट का निशान न हो। तरबूज का जो हिस्सा जमीन से सटा होता है, उस हिस्से पर स्पॉट होता है।

अगर यह स्पॉट हरा है, तो समझें कि अभी यह पका हुआ नहीं है। यही निशान अगर पीले रंग का दिखे, तो समझें तरबूज पक गया है।

यही नहीं अगर तरबूज पका है, तो ठोकने पर उसमें से टप-टप की आवाज आएगी। तरबूज में लगभग 80-90 प्रतिशत तक पानी भरा होता है। इसलिए वही तरबूज लें, जो शेप और वजन में भारी हो।
 
चाहे जैसे भी खाएं
तरबूज को काटने से पहले अच्छे से धोकर साफ नैपकिन से पोंछ लें। फिर तिकोने शेप में काटकर प्लेट में सर्व करें। सर्व करने से पहले कुछ देर फ्रिज में रख दें और फिर खाएं।


ठंडे तरबूज का टेस्ट आपको जरूर पसंद आएगा।  तरबूज खाने के बाद एक घंटे तक पानी न पिएं, अन्यथा लाभ के स्थान पर शरीर को हानि पहुंच सकती है।

वैसे तरबूज ताजा काट कर ही खाएं, क्योंकि बहुत पहले का कटा तरबूज नुकसान भी पहुंचाता है।

गर्मियों में तो सीधे काटकर भी तरबूज काले नमक के साथ खा सकती हैं। इसके अलावा आप इसका शरबत या शेक बनाकर भी पी सकती हैं।
 
अगर खट्टी डकारें आ रही हो, तो तरबूज की फांकों पर काली मिर्च पाउडर, सेंधा और काला नमक छिड़ककर खाने से आराम मिलता है।

तो फिर आप भी गर्मियों में लाल-लाल तरबूज खाने का लुत्फ उठाएं और गर्मी से राहत पाएं।
 
ऐसे करें स्टोर
वैसे तो प्राकृतिक रूप से आप तरबूज को 14-21 दिन के लिए रूम टेंप्रेचर पर रख सकते हैं। अगर आपने इसे काट दिया है, तो अच्छे से पुनः कवर कर तीन दिन के लिए फ्रिज में भी रख सकती हैं।                                                                  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed