फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   health benefits of eating tomatoes

जानें आपके लिए क्यों जरूरी है टमाटर खाना

Thu, 24 Jan 2013 11:17 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 24 Jan 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
health benefits of eating tomatoes

सलाद हो या सब्जी, टमाटर का स्वाद हर रूप में भोजन की लज्जत बढ़ा ही देता है। टमाटर के फायदों की बात करें तो त्वचा से लेकर कैंसर तक इसके फायदे ही फायदे हैं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स, मिनिरल्य और जरूरी तत्व इसे आपकी डाइट का जरूरी हिस्सा बनाते हैं। आइए जानें, टमाटर के ऐसे क्या फायदे हैं जिनकी वजह से टमाटर का सेवन आपके लिए जरूरी है।

विज्ञापन


खूबसूरत त्वचा के लिए खाएं टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन नामक तत्व भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा की गंदगी को साफ करता है। यह बेहतरीन नैचुरल स्क्रबर है। साथ ही यह आपकी त्वचा को चमकदार और बेदाग भी बनाता है। टमाटर खाने के साथ-साथ टमाटर को स्क्रब या पैक के रूप में त्वचा पर लगाना भी बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन


कैंसर की आशंका कम करता है टमाटर
टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन न सिर्फ त्वचा के लिए फायदेमंद है बल्कि यह कई प्रकार के कैंसर से बचाव के लिए फायदेमंद है। प्रोस्टेट कैंसर, पेट के कैंसर आदि से बचाव के लिए टमाटर का सेवन करना चाहिए। लाइकोपीन कैंसर की कोशिकाओं के विकास को धीमा करने में सहायक है जिससे कैंसर का संक्रमण तेजी से नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूत हड्डियों के लिए टमाटर

टमाटर में कैल्शियम और विटामिन के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये दोनों तत्व हड्डियों को मजबूत करने के लिए बहुत जरूरी हैं। साथ ही, ये हड्डियों की कोशिकाओं में होने वाली क्षति को भरते भी हैं।

धूम्रपान के प्रभाव को कम करता है
टमाटर में पाया जाने वाला कौमेरिक एसिड व क्लोरोजेनिक एसिड पाए जाते हैं जो सिगरेट के धुएं से निकलने वाले हानिकारक तत्व- कार्सिनोजेन्स के प्रभाव को कम करता है।

प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट
टमाटर में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें मौजूद ये विटामिन्स और बीटा-कैरोटीन इसे प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट बनाते हैं जो रक्त में मौजूद हानिकारक तत्वों को निकालता है और कोशिकाओं को मजबूती देता है।

दिल के लिए फायदेमंद
टमाटर में विटामिन बी और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाचे हैं जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और ब्लड प्रेशर सामान्य करते हैं। इसे नियमित रूप से डइट में लेने से दिल के दौरे, स्ट्रोक जैसी समस्याओं की आशंका कम रहती है।


आंखों के लिए फायदेमंद
टमाटर में मौजूद विटामिन ए हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह दृष्टि मजबूत करता है और रतौंधी जैसी बीमारियों से दूर रखता है।

डायबिटीज पर नियंत्रण

टमामटर में क्रोमियम नामक मिनिरल है जो डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह रक्त में शर्करा के स्तर को संतुलित रखता है जिससे डायबिटीज पर नियंत्रण करना आसान हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed