{"_id":"5bd162b8bdec22698a4703cf","slug":"have-you-ever-tasted-any-ice-cream-which-never-melts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कभी खाई है ऐसी आइसक्रीम जो पिघलती नहीं है","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
कभी खाई है ऐसी आइसक्रीम जो पिघलती नहीं है
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
ice cream
- फोटो : file photo
यूरोप और एशिया के बॉर्डर पर बसा देश तुर्की इन दिनों सुर्खियों में है। यहां की करेंसी लुढ़कती जा रही है। राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन का तानाशाही शिकंजा देश पर कसता जा रहा है। मगर आज बात तुर्की के सियासी माहौल की नहीं, आइसक्रीम की जो सिर्फ तुर्की में मिलती है और आइसक्रीम खाने से पहले आप को लुका-छिपी का खेल भी खेलना पड़ेगा। वरना ये स्पेशल आइसक्रीम आप नहीं खा सकते।
तुर्की की ये आइसक्रीम बहुत स्पेशल है क्योंकि ये दूसरी आइसक्रीम की तरह जल्दी से पिघलती नहीं, चिपकी रहती है।इस आइसक्रीम में चिपकने की खूबी आती है इसमें मिलाए जाने वाले ऑर्किड से वहीं इसकी मिठास का राज है इसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला बकरी का दूध।

इस आइसक्रीम को बनाने और इसे खिलाने की शुरुआत हुई थी तुर्की के शहर कहरमानमरास से लेकिन अब ये इस्तांबुल में भी बहुत लोकप्रिय हो गई है।स्थानीय लोग तो इस चिपचिप आइसक्रीम को लुत्फ लेकर खाते ही हैं, सैलानी भी इसका मजा जरूर लेते हैं। आखिर इस आइसक्रीम को खाने में स्वाद के साथ-साथ चुहलबाजी का लुत्फ भी जो मिलता है।
आइसक्रीम बेचने वाले सैलानियों को बार-बार लुभाने के लिए उनकी तरफ आइसक्रीम बढ़ाते हैं, लेकिन जैसे ही लोग उसकी तरफ हाथ बढ़ाते हैं, या पकड़ने के लिए लपकते हैं तो दुकानदार उन्हें गच्चा दे देते हैं। कभी आइसक्रीम को दूर कर लेते हैं, तो कभी खाली कोन या कप पकड़ा देते हैं। कई बार तो ज़ुबान के करीब ले जाकर भी आइसक्रीम नहीं खिलाई जाती।

स्वाद के साथ चुहलबाज़ी का लुत्फ
दूर-दूर से आए लोग इन दुकानदारों से आइसक्रीम लेने के साथ चुहल का मजा लेते हैं। आइसक्रीम ताजा भी होती है और मस्ती भरी भी खरीदारों को गच्चा देने का ये हुनर यूं ही नहीं आ जाता। इसके लिए बेचने वालों को कई बरस तक प्रैक्टिस करनी पड़ती है।
आइसक्रीम की 32 किस्में
इस फन को सीखने के लिए करीब चार साल तक ट्रेनिंग चलती है। चार साल की कोशिशों के बाद, पांचवें साल छकाकर आइसक्रीम बेचने का हुनर आ जाता है। आइसक्रीम का चिपचिपापन इसे बार-बार चलाने से आता है और तभी आता है खरीदार को छकाने का मजा।
लेकिन, इसके लिए बेचने वालों को काफी मशक़्कत करनी पड़ती है। इसमें बहुत ताकत लगानी पड़ती है। इससे आइसक्रीम बेचने वालों के हाथों में छाले तक पड़ जाते हैं। हाथ की चमड़ी सख़्त हो जाती है। इस्तांबुल में इस तरह से आइसक्रीम की 32 किस्में बेची जाती हैं। आज तुर्की की इस चिपचिपी आइसक्रीम की शोहरत इतनी बढ़ गई है कि इसे दूसरे देशों में भी निर्यात किया जा रहा है।
आखिर आइसक्रीम होती ही है इतनी मजेदार।