फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Happy New Year 2019: Know how paneer corn rolls recipe can add fun to your new year party

Happy New Year 2019: न्यू ईयर पार्टी का मजा दोगुना कर देंगे घर पर बने ये चटपटे पनीर कॉर्न रोल्स

Tue, 01 Jan 2019 08:57 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 01 Jan 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
Happy New Year 2019: Know how paneer corn rolls recipe can add fun to your new year party
चटपटे पनीर कॉर्न रोल्स - फोटो : file photo
सामग्री
विज्ञापन

100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर 
1/2 कप कॉर्न\मकई के दाने 
8 ब्रेड के स्लाइसेस 
2 बारीक कटी हुई प्याज 
1/2 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट 
2-3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च 
1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर 
2 बड़ा चम्मच नींबू का रस 
3 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर 
1 बड़ा चम्मच टोमैटो केचअप 
तलने के लिए तेल 
स्वादानुसार नमक
एक पैन
एक कड़ाही

 

Happy New Year 2019: Know how paneer corn rolls recipe can add fun to your new year party
चटपटे पनीर कॉर्न रोल्स

पनीर कॉर्न रोल्स की विधि 
-सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में 1-2 चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें। 
-तेल गर्म होते ही इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें।
-इसके बाद पैन में कॉर्न, पनीर, केचअप और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। 
-तैयार मसाले को आंच से उतार करके ठंडा कर लें।
-एक कटोरे में कॉर्न फ्लोर, थोड़ा-सा नमक और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। 
-कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए मीडियम आंच में रखें। 
-ब्रेड स्लाइस के चारों किनारों को काटकर बेल लें।
-ब्रेड की इस बेली हुई स्लाइस के बीच 1-2 तैयार मसाला रखें. रोल करते हुए बेल लें। 
-इस रोल के पहले कॉर्न फ्लोर वाले घोल में डुबोएं फिर तेल में डालकर सुनहरा होने तक तलें। 
-इसी तरह बाकी रोल बना लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed