फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   habits that causes wrinkles

सिर्फ एक आदत, जवानी में दे सकती है बुढ़ापा

Mon, 05 Aug 2013 07:27 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Aug 2013 07:27 AM IST
विज्ञापन
habits that causes wrinkles

जवां दिखने की चाहत में आप कितने भी पैसे एंटी एजिंग उत्पादों पर क्यों न खर्च करें लेकिन आपकी सिर्फ एक गलत आदत जवानी में भी आपके चेहरे पर बुढ़ापे के निशान यानी झुर्रियां छोड़ सकती है।

विज्ञापन


यूएच केस मेडिकल सेंटर के एक शोध की मानें तो कम सोने या गलत तरीके से सोने के कारण चेहरे पर कम उम्र में ही झुर्रियां आ जाती हैं। शोधकर्ता नैडिन पर्नोडेट के अनुसार, 'हालांकि हमने यह शोध महज 60 महिलाओं पर किया है लेकिन इसके परिणाम बेहद गंभीर हैं। शोध में हमने पाया है कि जो प्रतिभागी महज पांच घंटे सोती हैं उन्हें सात घंटे की नींद लेने वाली महिलाओं की अपेक्षा झुर्रियों का खतरा दोगुना होता है।'
विज्ञापन


इस शोध में यह भी पाया गया है कि जो लोग कम सोते हैं या फिर तकिये पर चेहरा रखकर सोने से न सिर्फ चेहरे पर झुर्रिया बढ़ती हैं बल्कि दाग-धब्बे या सनबर्न से छुटकारा भी कठिन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैडिन बताती हैं, 'रात के दौरान सोते वक्त आपकी त्वचा की कोशिकिएं खुद की मरम्मत करती हैं जिससे दिन भर त्वचा को होने वाले नुकसान की क्षति कम की जा सके। ऐसे में नहीं सोने या कम सोने से त्वचा पर एजिंग से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं।'


शोधकर्ताओं का मानना है कि सही मुद्रा में सोने और भरपूर नींद लेने से झुर्रियों की समस्या को रोकने में आसानी हो सकती है। इस शोध को मई में स्कॉटलैंड में हुए इंटरनेशनल इन्वेस्टिगेटिव डर्मेटोलॉजी सम्मेलन में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed