{"_id":"0c0bc7f0-a817-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"gum-bleeding-indicates-five-health-diseases","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूड़े से खून आना हो सकता है इन 5 बीमारियों का संकेत","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
मसूड़े से खून आना हो सकता है इन 5 बीमारियों का संकेत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Apr 2013 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'आप जब ब्रश करते हैं तो मसूड़ों से खून आता है या खाते वक्त मसूड़ों से खून आता है?' आजकल टूथपेस्ट का यह विज्ञापन आप अक्सर टीवी पर देखते होंगे। इसमें मसूड़े से खून को रोकने के लिए टूथपेस्ट की सलाह दी जाती है लेकिन अगर आपको वाकई यह समस्या है तो बजाय टूथपेस्ट बदलने के आप डॉक्टर से मिलें, क्योंकि हो सकता है कि मसूड़े से अक्सर खून आने की समस्या किसी बीमारी का इशारा हो।
विज्ञापन
जानिए मसूड़ों से खून आना आपकी सेहत से जुड़ी किन समस्याओं की निशानी हो सकता है-
जिन्जवाइटिस
जिन्जवाइटिस मसूड़ों में होने वाला रोग है जिसमें मसूड़े कमजोर हो जाते हैं और उनमें सूजन व जलन की समस्या होने लगती है। इसके शुरुआती दौर में अक्सर मसूड़ों से खून आता है और अगर इसके इलाज में लापरवाही की तो यह गंभीर संक्रमण में बदल सकता है।
विज्ञापन
हो सकता है यह पेरियोडोंटल नामक रोग की भी वजह बन जाए जिसमें मसूड़े इतने कमजोर हो जाते हैं कि दांत गिरने लगते हैं।
दवाओं का साइड एफेक्ट
कई बार कुछ स्ट्रांग दवाओं के साइड एफेक्ट की वजह से भी मसूड़ों से खून निकलता है। एस्पिरिन के साइड एफेक्ट की वजह से भी अक्सर यह समस्या हो सकती है।
गर्भावस्था में हार्मोनल बदलाव
कई बार गर्भवती महिलाओं को मसूड़े से खून आने की दिक्कत अधिक होती है। इसे प्रेग्नेंसी जिन्जवाइटिस भी कहते हैं। इसमें हार्मोनल बदलाव की वजह से मसूड़ों तक सही तरीके से खून नहीं पहुंच पाता जिस वजह से मसूड़े कमजोर होने लगते हैं और उनसे खून निकलता है।
विज्ञापन
ल्यूकेमिया
मसूड़ों से खून आना महिलाओं में होने वाले इस गंभीर रोग का भी शुरुआती लक्षण हो सकता है जो इस रोग की प्रारंभिक अवस्था में ही पता चल सकता है।
मुंह की गंदगी
अगर आप दिन में दो बार ब्रश नहीं करते हैं, दांतों की सफाई पर अच्छी तरह नहीं ध्यान देते हैं तो भी आपको यह समस्या हो सकती है। लेकिन अगर मुंह की सही तरह से सफाई करने के बाद भी यह दिक्कत नहीं रुकती तो डॉक्टर से जरूर मिलें।