{"_id":"8c8f4738ca8061463a1b4e2b09b0a3d1","slug":"good-looking-men-have-less-nasal-bacteria","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडसम पुरुषों की सेहत से जुड़ा है यह बड़ा फायदा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
हैंडसम पुरुषों की सेहत से जुड़ा है यह बड़ा फायदा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 20 Feb 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
हैंडसम और फिट दिखने वाले लड़कों को न सिर्फ लड़कियों का आकर्षण मिलता है बल्कि सेहत से जुड़ा भी उनके लिए बड़ा फायदा है।
विज्ञापन
पोलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ रॉकलॉज के शोध की मानें तो फिट और हैंडसम दिखने वाले पुरुषों के नाक में बैक्टीरिया कम होते हैं जिससे उन्हें संक्रमण कम होता है।
इस शोध की मानें तो बॉडी मास इंडेक्स और नाक के भीतर मौजूद बैक्टीरिया में संबंध है जो उन्हें सेहतमंद रखने में मददगार हो सकता है।
शोधकर्ता बोगुस्लॉ पॉलोस्की के अनुसार, ''शोध के नतीजे चौंकाने वाले हैं जो आकर्षक शरीर और बायोलॉजिकल विशेषताओं से संबंधित हैं। हमने पाया कि नाक और गले में मौजूद बैक्टीरिया का बीएमआई और कद से सीधा संबंध है।''
विज्ञापन
यह शोध अमेरिकन जर्नल ऑफ ह्यूमन बायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।