फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   goan frog meat can cause cancer

ऐसा नॉनवेज बना देगा कैंसर का शिकार

Mon, 17 Jun 2013 12:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 17 Jun 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
goan frog meat can cause cancer

अगर आप मांसाहार के इतने शौकीन हैं कि नए-नए प्रयोग करने से जरा भी नहीं हिचकिचाते तो सावधान हो जाएं। गोवा के वन विभाग की सलाह है कि मेंढकों का मांस न खाएं क्योंकि इससे कैंसर हो सकता है।

विज्ञापन


वन विभाग के आधिकारिक सूत्रों का मानना है कि गोवा में मेंढक का मीट मांसाहार के शौकीनों के बीच काफी पसंद किया जाता है पर इनके सेवन से कैंसर, किडनी खराब होने या लकवा तक का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि मेंढक खेतों में रहते हैं जिसके कारण विशेष प्रकार के एग्रो-केमिकल्स (खेतों में इस्तेमाल होने वाले रसायन) भी उनमें मौजूद रहते हैं जो कार्सिनोजेनिक तत्व हैं। इनके सेवन से कैंसर का रिस्क बहुत अधिक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में गोवा के रेस्तरां में भारतीय बुलफ्रॉग और जेर्डन्स बुलफ्रॉग किस्मों के मेंढकों का मांस 'जंपिंग चिकन' के रूप में बहुत प्रचलित है जो करीब 200- 250 रुपए प्रति मेंढक के रूप से बिकता है।


इसी वजह से इन इलाकों में इस किस्म के मेंढकों की संख्या लगातार घटती जा रही है। गोवा की बायोटिक सोसाइटी के प्रवक्ता माइकल बर्गेंजा का मानना है कि इसके मीट से होने वाले नुकसानों के बारे में जानने के बाद शायद लोग इसे लेकर जागरूक हों और इसे खाने से परहेज करें। यह उनके स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है और खत्म होती मेंढकों की प्रजाति के लिए भी।

अब अगर आप भी किसी रेस्तरां में मांसाहारी व्यंजनों में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं तो मेंढक का मीट ऑर्डर करने से पहले जरूर सोचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed