फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   g 20 summit 2023 Indian food will served for global guests list of food items

G-20: विदेशी मेहमानों की थाली में परोसे जाएंगे भारतीय पकवान, लिस्ट में दाल बाटी से लेकर गोलगप्पे तक शामिल

Fri, 08 Sep 2023 02:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 08 Sep 2023 02:01 PM IST
सार

भारत में G-20 के आयोजन में सभी मेहमान भारत के अलग-अलग शाकाहारी व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। सभी मेहमानों के लिए लिए प्रगति मैदान में ही खाने का इंतजाम किया गया है। 

विज्ञापन
g 20 summit 2023 Indian food will served for global guests list of food items
G-20 - फोटो : pexel

विस्तार

G-20: इस साल दुनिया की सबसे ताकतवर 20 अर्थव्यवस्थाओं का जमावड़ा भारत में लगने वाला है। दरअसल, इस साल भारत की अध्यक्षता में जी-20 समिट का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा। इसके लिए 9 और 10 सितंबर की तारीख का निश्चय किया गया है। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तक कई तमाम हस्तियां शामिल होने भारत आ रहीं हैं।

विज्ञापन


ऐसे में यहां इन सभी विदेशी मेहमानों के सामने भारत की विविधता और संस्कृति को पेश किया जाएगा। इस बार जी-20 समिट में सड़कों से लेकर खाने की प्लेट तक में भारतीय सभ्यता की झलक दिखाई देगी। इस बार G-20 समिट के लिए मीडिया डेलीगेशन में तकरीबन साढ़े तीन हजार लोग होंगे। सभी के लिए प्रगति मैदान में ही खाने का इंतजाम किया गया है। 
विज्ञापन


मिलेट्स थाली है सबसे खास

साल 2023 को भारत की ही पहल पर मिलेट्स ईयर के तौर पर पूरी दुनिया सेलीब्रेट कर रही है। इसी के चलते इस बार जी20 समिट के मेन्युकार्ड में भी पीएम नरेंद्र मोदी के इस 'श्रीअन्न' की छाप दिखने जा रही है। समिट में आने वाले सभी मेहमानों को शुद्ध शाकाहारी खाना ही परोसा जाएगा। सभी के लिए खास तरह की मिलेट्स थाली तैयार की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयार किए जाएंगे मोटे अनाज के बने पकवान

रिपोर्ट्स की मानें तो खाने के मैन्यू में 100 से भी ज्यादा पकवान शामिल होंगे। जिसमें कई पकवान तो बाजरा, रागी, ज्वार और तिल आदि मोटे अनाज से बने होंगे। इस मैन्यू में स्टार्टर से लेकर मेन कोर्स तक सबकुछ मिलेट्स यानी मोटे अनाज से ही तैयार किया जा रहा है।

खाने में दिखेगी राज्यों की झलक

पकवानों की बात करें तो ये खबर सामने आ रही है कि बिहार का लिट्टी-चोखा, राजस्थानी दाल बाटी चूरमा, पंजाबी तड़का, उत्तपम और इडली, बंगाली रसगुल्ले, दक्षिण भारत का मसाला डोसा, जलेबी जैसी कई खास डिशेज और मिठाइयों खास तौर पर परोसा जाएगा। इन पकवानों में भारत के अलग-अलग राज्य की खासियत दिखाई देती है। 


मेहमानों को चखाया जाएगा स्ट्रीट फूड का स्वाद

इसके अलावा हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी अपने विदेशी मेहमानों को देसी स्ट्रीट फूड का स्वाद भी जरूर चखाएंगे। स्ट्रीट फूड की लिस्ट में गोलगप्पे, दही भल्ले, समोसे, भेलपुरी, वड़ा पाव और चटपटी चाट शामिल रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed