{"_id":"fa87d5dc-eed9-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"fruits-that-should-be-avoid-during-pregnancy","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाएं न खाएं ये फल","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
गर्भवती महिलाएं न खाएं ये फल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Jul 2013 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भावस्था के दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं, इस बारे में अक्सर संशय बना रहता है। मां और शिशु के शरीर को पोषक तत्व देने के लिए डाइट की भरपाई करने में फलों का बहुत महत्व है लेकिन कुछ ऐसे भी फल हैं जिन्हें गर्भावस्था के दौरान खाने से जच्चा और बच्चा को फायदा की जगह नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन
जानिए ऐसे कौन से फल हैं, जिनका सेवन गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए घाटे का सौदा हो सकता है।
पपीता
पपीता के सेवन से समय से पहले गर्भपात की आशंका हो सकती है। खासतौर पर कच्चे पपीते में लैटेक्स की अधिकता होती है जिससे गर्भपात का रिस्क बढ़ सकता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन सी की अधिकता होती है जिससे गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को एसिडिटी या कान्स्टिपेशन की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
अनानास
गर्भावस्था के दौरान अनानास को डाइट में शामिल करना गर्भपात की एक बड़ी वजह हो सकता है। इसमें ब्रोमेलियन अधिक मात्रा में होता है जिससे गर्भ ठहर नहीं पाता। खासतौर पर गर्भावस्था के शुरुआती दौर में तो इसे लेना बेहद नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
आड़ू
आड़ू स्वाद में जितना लज्जतदार होता है उतना ही गर्म भी होता है। गर्भवती महिलाओं के रक्तस्राव की वजह हो सकता है इसलिए इसे गर्भवस्था के दौरान न खाना ही समझदारी है।
बिना धोए फल
वैसे तो बिना धोए फल खाना ही नहीं चाहिए लेकिन गर्भावस्था के दौरान ये इतने खतरनाक भी हो सकते हैं कि गर्भपात की वजह बन जाए। कई बार फलों पर लगी मिट्टी में टोक्सोप्लास्मोसिस नामक नुकसानदायक बैक्टीरिया होता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।