{"_id":"3946f182-e3d0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"fruit-juice-cause-weight-gain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटापा घटाता नहीं, बढ़ाता है फलों का जूस","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
मोटापा घटाता नहीं, बढ़ाता है फलों का जूस
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Jul 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजन घटाने की कोशिश में अगर आप दिन में कई बार फलों का जूस पीकर स्लिम होने का ख्वाब देख रहे हैं तो अब असलियत में लौट आएं। फलों का जूस वजन घटाने के बजाय वजन बढ़ा सकता है। डेलीमेल में प्रकाशित एक अध्ययन की मानें तो फलों का जूस पीने के एक मिनट के भीतर ही आप 150 कैलोरी बढ़ा लेते हैं।
विज्ञापन
टेस्को कंपनी ने ऐसी कई डाइट पर अध्ययन किया और वजन घटाने के लिए प्रभावी माने जाने वाले फ्रूट जूस, शहद, ऑलिव ऑयल, ब्राउन ब्रेड, मेवे आदि को वजन घटाने के बजाय बढ़ाने के लिए जिम्मेदार माना है।
विज्ञापन
शोधकर्ता व न्यूट्रिशनिस्ट कैथरीन मैथ्यूज़ ने डेलीमेल को बताया कि जूस में फलों के फाइबर खत्म हो जाते हैं और शुगर अधिक रहता है जिससे पोषण भरपूर मिले या न मिले लेकिन कैलोरी तेजी से बढ़ती हैं।
विज्ञापन
इस अध्ययन में उन्होंने वजन घटाने के लिए सेहतमंद मानी जाने वाली कई अन्य चीजों को भी शामिल किया है जो इस प्रकार हैं -
ऑलिव ऑयलः ऑलिव ऑयल मोमनमो सैचुरेटेड फैट्स से भरपूर है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है लेकिन एक चम्मच ऑलिव ऑयल में 50 कैलोरी भी होती हैं।
लो फैट डाइटः लो फैट दही या लो फैट बिस्कुट वजन घटाने के बजाय बढ़ा सकते हैं। इनके सेवन से और अधिक खाने की इच्छा होती है जिससे आप ओवरडाइट कर लेते हैं।
शहदः शहद के कई फायदे हैं लेकिन इस बात में दोराय नहीं है कि इसमें शुगर भी अच्छी मात्रा में है जिससे कैलोरी तेजी से बढ़ती है।
तो अगर आप डाइट में इन चीजों को आंख बंद करके इसलिए लेते हैं कि इससे वजन कम होगा तो इनकी ओवरडाइट से जरूर बचें।