फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   friends have something common in dna

आदत मिले न मिले, दोस्तों में जरूर मिलेगी यह चीज

Thu, 17 Jul 2014 11:46 AM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
friends have something common in dna

अमरीकी वैज्ञानिकों के एक शोध के मुताबिक़ अनजान लोगों के डीएनए के मुक़ाबले दोस्तों के डीएनए एक दूसरे ज़्यादा मिलते-जुलते हैं।

विज्ञापन


इन वैज्ञानिकों ने 2,000 लोगों पर अध्ययन किया था।

अमरीका के एक छोटे से शहर में किए अपने अध्ययन में उन्होंने पाया कि दोस्तों का डीएनए अजनबियों की तुलना में औसतन 0.1% ज़्यादा मिलता है।

आंकड़ा छोटा है लेकिन ये उतनी ही समानता है जितनी चौथी पीढ़ी के रिश्तेदारों में होती है। ये शोध पीएनए में प्रकाशित हुआ है।

पांच लाख मार्कर का विश्लेषण

friends have something common in dna

शोधकर्ता और यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया में आनुवांशिकी के प्रोफ़ेसर जेम्स फ़ॉलर कहते हैं, "मुझे लगता है कि ये असामान्य नतीजे हैं और इस तरह के नतीजों की वैज्ञानिक आलोचना करते हैं।"

ये नतीजे इसलिए उपयोगी थे क्योंकि इनमें शामिल लोगों के डीएनए सैंपल तो लिए ही गए थे उनसे ये भी पूछा गया था कि उनके क़रीबी दोस्त कौन हैं।

प्रोफ़ेसर फ़ॉलर बताते हैं, "कई ऐसे लोग जो आपस में दोस्त थे इस अध्ययन में शामिल थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

'पूर्वधारणा पर आधारित'

friends have something common in dna

हालांकि ड्यूक यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर इवान चर्नी का कहना है कि इस तरह का विश्लेषण तभी काम करता है जब अध्ययन में शामिल लोगों में से कोई भी एक दूसरे का रिश्तेदार न हो, जिसकी पुष्टि मुश्किल है।

वो कहते हैं, "ये अध्ययन उस पूर्वधारणा पर काम करते हैं कि आप हज़ारों लोगों को देख रहे हैं, लेकिन उनमें आपस में कोई संबंध नहीं है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed