{"_id":"58b7d4324f1c1bfa40830e22","slug":"foods-that-should-be-eaten-before-exercise","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉडी बनाने के लिए कसरत के बाद नहीं, पहले करें इनका सेवन","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
बॉडी बनाने के लिए कसरत के बाद नहीं, पहले करें इनका सेवन
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
कसरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर अच्छी बॉडी चाहते हैं तो कसरत के बाद ही नहीं बल्कि उससे पहले भी आप कुछ सुपर फूड्स खा सकते हैं। इससे आप फिट बने रहेंगे और कसरत करते समय जल्दी थकेंगे नहीं। आइए जानते हैं कि जिम जाने से पहले आप किन-किन चीजों का सेवन किया जा सकता है।
विज्ञापन
केले
केले पचाने में आसान होते हैं, साथ ही इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों से शरीर को ऊर्जा मिलती है। अगर सुबह कसरत करने जाते हैं तो एक केले को आधा कप दही के साथ खाएं और इसके आधे घंटे बाद जिम जाएं।
विज्ञापन
ओट्स
जिम जाने से आधा घंटा पहले ओट्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी होता है जो कार्बोहाइड्रेट को एनर्जी में बदलता है। इससे रक्त संचार अच्छे से होता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।
विज्ञापन
फल और दही
फलों में कार्बोहाइड्रेट और दही में प्रोटीन उच्च मात्रा में होता है। इसलिए कसरत से पहले इनका सेवन फायदेमंद है।
होलग्रेन (अनाज वाली) ब्रेड
जिम जाने से लगभग 45 मिनट पहले इसका सेवन करना चाहिए। आप इस ब्रेड पर शहद या जैम लगाकर खा सकते हैं। इसके साथ उबले अंडों का सेवन भी लाभकारी होता है।