{"_id":"afa9c5aa-87de-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"food-that-boost-immunity-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोगों से लड़ने में मदद करेगी ऐसी डाइट","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
रोगों से लड़ने में मदद करेगी ऐसी डाइट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 08 Mar 2013 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलते मौसम में मौसमी बुखार, इन्फेक्शन या एलर्जी की आशंका बहुत बढ़ जाती है। आप इनसे खुद को तभी दूर रख सकेंगे जब आपके शरीर की प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होगी। आइए जानें कि किन चीजों को डाइट में शामिल करने से आपके शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी और आप बीमारियों व संक्रमणों से दूर रहेंगे।
विज्ञापन
पालक
पालक में विटामिन ए, ई, के और डी, एंटीऑक्सीडेंट्स व मिनिरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। कई शोधों में यह माना जा चुका है कि पालक के सेवन से न सिर्फ शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है बल्कि यह आंखों व मांसपेशियों को सेहतमंद रखने के लिए भी जरूरी है।
विज्ञापन
लहसुन
लहसुन में आपको सभी संक्रमणों से दूर रखने के गुण हैं। अध्ययनों की मानें तो लहसुन के सेवन से कम से कम 72 प्रकार के संक्रमणों से बचाव किया जा सकता है। हृदय रोग, कैंसर, ब्रोंकाइटिस, टीबी, टायफाइड आदि रोगों से लड़ने में लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन
बादाम
बादाम में विटामिन ई, मैगनीज व एंटीऑक्सीडेंट्स अत्थी मात्रा में होते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और कई रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। यह शरीर में प्लाजमा और रेड ब्लड सेल्स बढ़ाते हैं जिससे संक्रमणों से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही दिल की बीमारियों से लड़ने में यह बहुत मददगार है।
सेब
सेब में फ्लैविनॉयड्स और विटामिन सी अच्छी मात्रा में होते हैं जो कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। साथ ही, सेब के सेवन से किसी चोट या संक्रमण से रिकवरी तेजी से होती है। साथ ही, यह हृदय रोग, स्ट्रोक, हाई बीपी जैसी समस्याओं में भी बेहद फायदेमंद है।
मसूर की दाल
मसूर की दाल स्वाद में जितनी लाजवाब है, सेहत के लिहाज से भी उतनी ही फायदेमंद है। इसमें फाइबर, आइरन, मैगनीज, प्रोटीन और फोलिक एसिड अच्छी मात्रा में होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते हैं और रोगों से लड़ने में मदद करते हैं।
साइट्रस फल
नींबू, संतरे, स्ट्राबेरी, पपीता, अमरूद आदि फल जिनमें साइट्रिक एसिड, विटामिन सी व आयरन अच्छी मात्रा में मिलता है, शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाते हैं। ये पाचन को भी अच्छा रखते हैं और किसी बीमारी से रिकवरी में बेहद ममद करती हैं।
शकरकंद
शकरकंद में कैरोटेनॉयड्स नामक चच्व होता है जो शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है। इसमें विटामिन ई, सी, फोले और पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाये जाते हैं। कई शोधों में यह माना गया है कि शकरकंद का सेवन दिल के रोग व कैंसर से बचाव के लिए बेहद फायदेमंद है।