{"_id":"9ce74d280bdc348d2d2338806b8f3be0","slug":"five-surprising-health-problems-from-cold-and-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुकाम हो सकता है इन 5 गंभीर रोगों का इशारा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
जुकाम हो सकता है इन 5 गंभीर रोगों का इशारा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Sep 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय तक जुकाम, खांसी, छींक और हल्का बुखार। ये लक्षण किसी बुखार या वायरल संक्रमण के हों ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार गंभीर समस्याओं के लक्षण जुकाम के रूप में नजर आते हैं और इनकी असलियत इतनी देर से पता पड़ती है कि नुकसान बड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
जानिए, ऐसे ही पांच गंभीर रोगों के बारे में जिनके लक्षण सर्दी-जुकाम के रूप में नजर आते हैं।
घर में ये पांच चीजें हो सकती हैं बीमारियों की जड़
विज्ञापन
बहरापन
सर्दी-जुकाम के दौरान ऊंचा सुनाई पड़ना बहुत सामान्य है लेकिन लंबे सम तक सर्दी-जुकाम बहरेपन का भी संकेत हो सकता है। इस स्थिति में कान और मस्तिष्क के सिग्नल में अवरोध होते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग के शोध में यह माना गया है। इस दौरान जुकाम के साथ-साथ कानों में सूजन और दबाव महसूस होता है।
विज्ञापन
फेफड़ों में संक्रमण
मेथिलिन रेजस्टिंट स्टाफिलोकोकस ऑरस (एमआरएसए) नामक बैक्टीरिया का संक्रमण हो सकता है जो त्वचा पर पाया जाता है लेकिन फेफड़ों को संक्रमित कर सकता है। आमतौर पर छोटे बच्चों को निमोनिया की स्थिति में यह संक्रमण तेजी से होता है, जो जानलेवा हो सकता है।
दिल की बीमारी
दिल के मसल टिशू में होने वाली सूजन की स्थिति मायोकार्डिटिस कहलाती है जो दिल के दौरे की वजह भी हो सकती है। इस स्थिति में सर्दी-जुकाम, बुखार और सीने व जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं।
दिमाग और लिवर में सूजन
दिमाग और लिवर में सूजन की एक स्थिति रेये सिंड्रोम कहलाती है। इसका पुख्ता कारण तो अब तक खोजा नहीं जा सका है लेकिन यह बच्चों और किशोरों में जुकाम, बुखार, उल्टियां, थकान आदि हो सकती हैं। यह रोग बहुत सामान्य नहीं है पर इसका पांच में से एक मामला जानलेवा हो सकता है।
गर्भपात
गर्भावस्था के दौरान बहुत अधिक सर्दी-जुकाम व बुखार गर्भपात का कारण भी हो सकता है। इसके उपचार का सबसे सुरक्षित तरीका बचाव ही है।