{"_id":"bf2af9fa75edc45108f1150708ea598e","slug":"five-acupressure-points-for-asthma","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थमा से राहत चाहिए तो करें इन पांच अंगों की मसाज","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
अस्थमा से राहत चाहिए तो करें इन पांच अंगों की मसाज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Sep 2013 07:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्थमा यानी दमा एक ऐसी समस्या है जिसका कितना भी इलाज कर लें फिर भी सारी उम्र इससे तकलीफ होती ही है। ऐसे में इसकी समस्याओं से पूरी तरह छुटकारे के लिए इलाज के साथ-साथ आप शरीर के पांच अंगों पर एक्यूप्रेशर मसाज भी कर सकते हैं। इसका न तो कोई साइड एफेक्ट है और आपको आराम भी मिलेगा।
विज्ञापन
प्वाइंट 1- सीना
कॉलर बोन की ठीक नीचे सीने पर अपनी तीन उंगलियों से प्वाइंट्स खोजें और उनसे एक मिनट तक तेज दबाव बनाएं। इससे दमा के दौरान सांस लेने की दिक्कत, कफ और तनाव में आराम मिलेगा।
विज्ञापन
प्वाइंट 2- ब्रेस्ट बोन
कंधों के नीचे व कॉलर बोन के समानांतर ब्रेस्ट बोन पर दोनों ओर अंगूठा रखें और एक से दो मिनट तक तेज प्रेशर बनाएं। इससे बी सीने में कफ, सांस लेनें तकलीफ और घबराहट से आराम मिलता है।
विज्ञापन
प्वाइंट 3 - कंधों के नीचे पीठ पर
कंधों के ठीक नीचे पीठर पर निकली हुई हड्डी पर उंगली रखें और एक से दो मिनट तक तेज प्रेशर बनाएं और छोड़ दें। इससे कफ, छींक, मांसपेशियों की जकड़न जैसी समस्याओं में आराम मिलता है।
वजन घटाने के लिए करें इन अंगों की एक्यूप्रेशर मसाज
प्वाइंट 4 - हथेली
हथेली और कलाई के जोड़ पर बिल्कुल केंद्र में प्वाइंट खोजें और उसपर एक उंगली से एक मिनट तक तेज दबाव बनाएं। इससे गले की खराश, सांस लेने की दिक्कत और कफ से तुरंत आराम मिलेगा।
प्वाइंट 5 - अंगूठे के नीचे
अंगूठे के ठीक नीचे के बिंदु पर एक मिनट तक उंगली से तेज बदाव बनाएं और छोड़ दें। यह फेफड़ों की दिक्कत, कफ जैसी समस्या में आराम मिल सकता है।