{"_id":"ff175ddff80ce8f77f74b42a7ee9cd2a","slug":"fatty-foods-labelled-as-low-fat","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लो फैट' के नाम पर ये पांच डाइट बढ़ाती हैं आपका मोटापा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
'लो फैट' के नाम पर ये पांच डाइट बढ़ाती हैं आपका मोटापा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 13 Aug 2013 07:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजन घटाना हो या सिक्स पैक एब्स बनाना हो, डाइट में मोटापा बढ़ाने वाली चीजों से तौबा करना ही पड़ता है। यही वजह है कि हम कई तरह की 'लो फैट' या 'लो कैलोरी' चीजों को बिना सोचे-समझे अपनी डाइट का हिस्सा तो बना लेते हैं, लेकिन इनसे मोटापा कम होने के बजाय बढ़ जाता है।
विज्ञापन
कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में यह पाया है कि जब लोग डाइट के लेबल पर 'लो फैट' पढ़ते हैं तो वे उसका सेवन आवश्यकता से अधिक करते हैं। इस शोध के आधार पर जानिए ऐसी पांच 'लो फैट' डाइट के बारे में जो असलियत में शरीर में फैट्स बढ़ाती हैं।
विज्ञापन
लो फैट चिप्स
'लो फैट' या 'लो कैलोरी' के लेबल से बाजार में बिकने वाले चिप्स शक्कर, नमक और प्रिजर्वेटिव्स डालकर पैक किए जाते हैं। सामान्य चिप्स की अपेक्षा इनमें 20 प्रतिशत अधिक सोडियम और 15 प्रतिशत अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है जो न सिर्फ आपकी कैलोरी बढ़ाता है बल्कि आपकी भूख बढ़ाता है।
विज्ञापन
हेल्दी लगने वाली डाइट के नुकसानों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
लो फैट मक्खन
अगर आप अपने फ्रिज में हमेशा लो फैट या पीनट मक्खन यह सोचकर रखते हैं कि यह मक्खन से कम फैटी है या बहुत सेहतमंद है तो यह आपकी गलतफहमी से अधिक कुछ भी नहीं है।
वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के स्कल ऑफ मेडिसिन के शोध की मानें तो इनमें मौजूद पोलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड मासपेशियों की कोशिकाओं को बढ़ाता है जिससे मोटापा बढ़ता है। रिफाइनिंग की प्रक्रिया के बाद इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शुगर मिलाई जाती है जो कहीं से भी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है।
फैट फ्री चीज़
आजकल बाजारों में फैट फ्री या प्रोसेस्ड चीज़ का चलन बढ़ा है। इसके लेबल पर गौर करेंगे तो पाएंगे कि चीज़ का 51 प्रतिशत हिस्सा ही चीज़ है इसलिए ये लो फैट है। लेकिन बाकी 49 प्रतिशत हिस्से पर गौर करना भी उतना ही जरूरी है जो प्रिजर्वेटिव्स, कलर आदि केमिकल्स से भरा है।
तेजी से वजन घटाना है तो डाइट में लें ये पांच चीजें
डाइट सोडा
डाइट कोल्ड ड्रिंक्स को सेहतमंद समझकर पीने वाले जान लें कि या सामान्य कोल्ड ड्रिंक से अधिक तेजी से आपका वजन बढ़ाता है। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सॉज के शोधकर्ताओं के अनुसार, डाइट सोडा पीने वाले लोग सामान्य ड्रिंक्स पीने वालों की अपेक्षा अधिक डाइट लेते हैं, इसकी संभावना पांच गुना अधिक है।
डाइट दही
अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के 20 से 39 आयु के पुरुषों पर किए गए शोध की मानें तो इनके सेवन से वजन बढ़ने और असमय मृत्यु की आशंका अधिक होती है।