{"_id":"23c8fa6a-a1d3-11e2-aa2d-d4ae52bc57c2","slug":"falahari-diet-that-can-increase-your-weight","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपवास के नाम पर ऐसा फलाहार बढ़ा सकता है आपका वजन","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
उपवास के नाम पर ऐसा फलाहार बढ़ा सकता है आपका वजन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Apr 2013 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बार नवरात्र के दिनों में प्रिया नौ दिनों का फास्ट रखती है। इस दौरान एक ओर प्रिया का पिज्जा-बर्गर बंद हो जाता है और उसकी मां की दोगुनी खुशी का इजहार वह प्रिया को कुट्टू के पकौड़े, साबूदाने की टिक्की और न जाने क्या-क्या चटपटे और ऑयली व्यंजन खिलाकर करती हैं। अब नौ दिनों बाद, प्रिया का वजन अगर 2-3 किलो बढ़ जाता है तो इसमें हैरानी की क्या बात है।
विज्ञापन
अगर वजन घटाने और डाइटिंग के सबसे मजेदार तरीकों की बात करें तो नवरात्र के दिनों में नौ दिनों के उपवास से बेहतर मौका हमारे पास भला क्या होगा। लेकिन उपवास के नाम पर हम कितने फैट्स और कैलोरी ले रहे हैं, इसपर हम कभी गौर नहीं करते।
विज्ञापन
डायटिशियन और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉ. गीतू अमरनानी बताती हैं, 'उपवास या व्र के दौरान फलाहार तभी फायदेमंद है जब उपवास के दौरान ऑयली और गरिष्ठ डाइट के बजाय फल और सेहतमंद डाइट ली जाए। वरना नवरात्र के बाद न सिर्फ वजन तेजी से बढ़ता है बल्कि शरीर में फैट्स की अधिकता के कारण कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है या गॉल ब्लैडर में पथरी का खतरा हो सकता है।'
विज्ञापन
वजन बढ़ाने वाले फलाहार
आइए जानें, व्रत के दौरान कौन सी डाइट बढ़ा सकती है आपका वजन।
तले आलू
डॉ. अमरनानी का मानना है कि व्रत के दौरान तले हुए आलू या आलू के चिप्स का सेवन अगर आप अधिक करते हैं तो फैट्स बढ़ने की आशंका अधिक रहेगी। आलू में मौजूद स्टार्च तेजी से फैट्स में बदलता है जिससे वजन बढ़ता है। डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स की कमी को पूरा करना है तो आलू को उबालकर ही लें और हर समय आलू के स्नैक्स से तौबा करें।
कुट्टू की पूड़ी
उपवास में कुट्टू के आटे की पूड़ी या पकौड़े का फलाहार हमारे बीच बहुत प्रचलित है। डॉ. अमरनानी बताती हैं कि कुट्टू की पूड़ी से भी तेजी से वजन बढ़ता है। एक मध्यम आकार की कुट्टू की पूड़ी में 200 कैलोरी होती है। अब जरा अंदाजा लगाएं कि आप एक दिन में केवल कुट्टू की पूड़ी से ही कितना वजन बढ़ा लेते हैं।
हां, अगर कुट्टू का आटा लेना ही है तो कुट्टू को दूध से गूंदकर उसकी रोटियां बनाएं जो खाने में भी अच्छी लगती हैं और इनपर अधिक घी लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
नवरात्रि थाली
आजकल रेस्तरां में नवरात्रि थाली का चलन तेजी से बढ़ा है जिसमें कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की पूड़ी, पनीर की सब्जी, आलू या अरबी की सूखी सब्जी या चिप्स और मीठे पकवान होते हैं। ये थाली सामान्य डाइट की अपेक्षा बहुत अधिक हेवी है। तकरीबन 1000 से 1500 कैलोरी एक नवरात्र की थाली में आपको मिलेगी।
साबूदाना
साबूदाने में मौजूद स्टार्च भी तेजी से फैट्स में बदलता है इसलिए व्रत के दौरान बहुत अधिक साबूदाने की बनी चीजों से बचें।
व्रत को ऐसे बनाएं सेहतमंद
- कुट्टू की रोटी और आलू की सब्जी जैसी हेवी डाइट सिर्फ भोजन के समय ही लें न कि हर समय।
- व्रत के दौरान ऑयली स्नैक्स के बजाय फलों और जूस का सेवन अधिक करें।
- पूरा दिन भूखा रहकर रात में अधिक खाने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में फलाहार या जूस दिन भर लें।