फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   facts about allergy

नाक का सवाल है!

Tue, 05 Mar 2013 02:35 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 05 Mar 2013 02:35 PM IST
विज्ञापन
facts about allergy

बदलते मौसम में एलर्जी होना आम बात है। खासतौर पर सर्दी से गर्मी की तरफ बढ़ते वसंत के इस मौसम में वायुमंडल में पेड़-पौधों के परागकणों की मात्रा बढ़ जाती है। इसकी वजह से कुछ लोगों को एलर्जिक राइनाटिस (नाक की एलर्जी) की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम में इस बदलाव से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में यह समस्या पांच से आठ प्रतिशत तक बढ़ जाती है। ई.एन.टी स्पेशलिस्ट डॉ. रेखा सिंह से बातचीत के आधार पर अगर आप कुछ सावधानियां बरतेंगे और समय रहते इसका उपचार करने में आसानी होगी।
विज्ञापन


अगर ऐसा हो रहा है तो...
-नाक में खुजली और छीकें आना
-नाक से पानी आना
-नाक की त्वचा का लाल होना और उसमें खरोंचें आना, जो बार-बार नाक साफ करने के कारण होता है।

यह है वजह
इस रोग का कारण कई तरह की एलर्जी है। इनमें सबसे आम है प्रदूषण, धूल-मिट्टी, घास व पेड़-पौधों के परागकण।
घर से बाहर निकलने पर धूल और वायुमंडल में फैला प्रदूषण लोगों की नाक में चला जाता है। यही एलर्जिक राइनाइटिस का कारण बनता है। इसके अलावा पालतू कुत्ते, बिल्लियां रखने वाले परिवारों में एलर्जी
विज्ञापन
विज्ञापन

का जोखिम ज्यादा होता है। कुत्ते-बिल्ली जैसे बालों वाले जानवरों के बाल गिरते रहते हैं, जो एलर्जी का कारण बनते हैं।

और यह हो सकता है नुकसान
-नाक की एलर्जी साइनस के ऑस्टिया(छेदों) को बंद कर सकती है, जो कि साइनसाइटिस का कारण बन सकती है।
-ये नाक में पालिप बना सकती है।
-ये ऑडिटरी ट्यूब को बंद कर सकती है, जिससे कान के मध्यभाग में पानी भर सकता है।
-इन मरीजों में अस्थमा का जोखिम चार गुना बढ़ जाता है।

बचाव और उपचार भी है आसान
-इन्फेक्शन से बचने का प्रयास करें।
-ठंडी हवा, धूल और नमी से बचें।
-घर से बाहर निकलने पर कोशिश करें कि धूल के कण नाक में कम से कम जाएं।
-अगर धूल वाले स्थान पर जाना पड़े तो मुंह पर मास्क या रूमाल रखकर जाएं।
-घर में पालतू जानवरों कुत्ते, बिल्लियों आदि के बहुत अधिक नजदीक न जाएं।
-घर या कार्यालय में जहां सीलन हो, वहां जाने से बचें।
-धूम्रपान न करें।
-कुछ खाने से अगर नाक में एलर्जी हो तो उससे बचना चाहिए।
-ज्यादा तकलीफ होने पर नेजल स्प्रे का प्रयोग कर सकते हैं।
-रोग के लक्षण दिखाई देते ही कुशल चिकित्सक से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed