{"_id":"fb8ddfc8-9c5c-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"eating-fish-can-help-you-to-live-longer","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र बढ़ानी है तो मछली खाइए!","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
उम्र बढ़ानी है तो मछली खाइए!
वाशिंगटन/एजेंसी
Updated Wed, 03 Apr 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मछली खाने से दिमाग तेज होता है', यह तो आप हमेशा से सुनते आ रहे हैं लेकिन आप यह शायद ही जानते होंगे कि मछली खाने से न सिर्फ दिमाग तेज होता है बल्कि आपकी उम्र भी दो साल और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में यह माना है एक जो लोग हफ्ते में दो बार मछली का सेवन करते हैं उनकी उम्र दो साल और बढ़ जाती है।
इतना ही नहीं, मछली में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन अगर उम्र बढ़ने के साथ-साथ कर रहे हैं तो दिल के रोगों से मरने का खतरा 35 प्रतिशत कम होता है और अधिक जिंदा रहने की संभावना 27 प्रतिशत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
शोधकर्ता डैरियश मोज़ाफैरियन ने बताया, 'हमने शोध में पाया कि रक्त में ओमेगा 3 का स्तर अधिक रहता है तो दिल की सेहत बनी रहता ही और उम्र बढ़ने के साथ-साथ जीवनकाल भी बढ़ता है। हफ्ते में अगर दो भार भी डाइट में मछली लें तो आपकी उम्र 2.2 साल और बढ़ सकती है।'
विज्ञापन
इस शोध में 2,700 लोगों की सेहत और खानपान पर अध्ययन किया गया जिसका पूरा विवरण 'एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन' जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
मछली के और भी हैं फायदे
- दिल की बीमारियां नहीं होतीं।
- ओमेगा 3 से फैटी एसिड से मोटापा कम होता है तो वेट लॉस के लिए यह अच्छी डाइट है।
- इससे याददाश्त अच्छी रहती है।
- आंखों की रोशनी तेज होती है।
- डिप्रेशन नहीं होता।
- गर्भावस्था में मछली खाने से प्रीमैच्योर डिलिवरी का खतरा कम होता है।