{"_id":"676fd9abfdf3ddb15905a34b","slug":"easy-and-quick-recipe-in-winter-aloo-kachalu-chaat-recipe-in-hindi-2024-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Quick Recipe: अकेले रहते हैं तो बनाएं झटपट तैयार होने वाली ये लजीज डिश, सर्दियों में खाकर आ जाएगा मजा","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Quick Recipe: अकेले रहते हैं तो बनाएं झटपट तैयार होने वाली ये लजीज डिश, सर्दियों में खाकर आ जाएगा मजा
Sat, 28 Dec 2024 05:56 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 28 Dec 2024 05:56 PM IST
सार
सर्दियों में अधिक देर रसोई में समय बिताए बिना आसानी से लजीज डिश बनाना चाहते हैं तो यहां आपको एक स्वादिष्ट व्यंजन की रेसिपी बताई जा रही है। खास बात ये है कि इसे वो लोग भी बना सकते हैं, जिन्हें खाना बनाना बिल्कुल नहीं आता। आइए जानते हैं सर्दियों में मिनटों में बनने वाली आसान डिश और उसकी रेसिपी के बारे में।
विज्ञापन
आलू कचालू चाट
- फोटो : Adobe
विस्तार
Quick Recipe in Winter : जो लोग पढ़ाई या नौकरी के लिए घर से दूर किसी दूसरे शहर में रहते हैं, उसके लिए सबसे अधिक समस्या घर के खाने की रहती है। वह टिफिन सर्विस अपनाते हैं या बाजार में किसी रेस्तरां से खाते हैं। रोजाना बाहर का खाना खर्चीला होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में घर पर खाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं। जिन लोगों को खाना बनाना नहीं आता है, वो आसान कई ऐसी डिश बना सकते हैं जो काफी आसानी से तैयार हो सकती हैं। हालांकि सर्दियों में खाना बनाने में काफी आलस आता है।
विज्ञापन
सर्दियों में अधिक देर रसोई में समय बिताए बिना आसानी से लजीज डिश बनाना चाहते हैं तो यहां आपको एक स्वादिष्ट व्यंजन की रेसिपी बताई जा रही है। खास बात ये है कि इसे वो लोग भी बना सकते हैं, जिन्हें खाना बनाना बिल्कुल नहीं आता। आइए जानते हैं सर्दियों में मिनटों में बनने वाली आसान डिश और उसकी रेसिपी के बारे में।
विज्ञापन
सर्दियों में आसानी से बनाएं आलू कचालू चाट
आलू कचालू चाट एक झटपट बनने वाली डिश है जिसका स्वाद में लाजवाब होता है। इसे बनाने के लिए बहुत ही कम सामग्री की जरूरत होती है। साथ ही समय और मेहनत भी कम लगती है। घर पर अकेले रहने वाले लोग या घर से दूर रहने वाले बैचलर्स के पास आलू जरूर होना चाहिए। सर्दियों में आलू उबालकर हमेशा रखें ताकि भूख लगने पर झटपट तैयार होने वाले स्नैक्स बनाए जा सकें। यहां आलू कचालू की रेसिपी दी जा रही है।
विज्ञापन
आलू कचालू चाट के लिए सामग्री
चार उबले हुए आलू, एक बारीक कटा टमाटर, एक बारीक कटा प्याज, एक बारीक कटी हरी मिर्च, एक चम्मच नींबू का रस, बारीक कटा हरा धनिया, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च, काला नमक स्वादानुसार। मीठी चटनी या हरी चटनी का उपयोग भी कर सकते हैं पर ये पूरी तरह से वैकल्पिक है।
आलू कचालू चाट बनाने की विधि
स्टेप 1- उबले हुए आलू को छीलकर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
स्टेप 2- कटे हुए आलू में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
स्टेप 3- ऊपर से चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, काला नमक छिड़कें।
स्टेप 4- एक चम्मच नींबू का रस डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से चाट में मिला लें।
स्टेप 5- अगर आपके पास हरी या मीठी चटनी है तो वो भी ऊपर से डालकर हल्के हाथ से मिलाएं ताकि आलू टूटे न या भरता ना बन पाएं।
चाट को परोसते समय ऊपर से कुरकुरे पापड़, मठरी डालें। इससे आलू कचालू चाट का स्वाद अधिक बढ़ जाता है। ये बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को पसंद आता है। आप इसे चाय के साथ भी खा सकते हैं। सेव या बूंदी भी मिला सकते हैं।