फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   diwali sweets recipes Delicious apple jalebi recipe

इस दीपावली घर पर बनाएं सेब जलेबी, टेस्टी और हेल्दी है एप्पल की ये रेसिपी

Wed, 31 Oct 2018 11:33 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
diwali sweets recipes Delicious apple jalebi recipe
apple jalebi - फोटो : Instagram
दीपावली पास है। ऐसे में अगर आप सोच रही हैं इस बार क्या मीठा बनाया जाए तो आज हम आपको बताने वाले है एक हटके रेसिपी, जिसके लिए आपकी हर तरफ तारीफ होगी। ये रेसिपी टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी भी होगी। तो इस दिवाली घर वालों और मेहमानों के लिए बनाएं सेब की जलेबी, जो बनाने में भी है बेहद आसान...
विज्ञापन

diwali sweets recipes Delicious apple jalebi recipe
सामग्री

-2 सेब ( छीले और पतले छल्लों में कटे हुए)
-3 कप मैदा
-दो चम्मच चीनी
-दो बड़ा चम्मच तेल
-1 कप पानी
-एक चौथाई चम्मच नींबू का रस
-एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर
-1/2 कटोरी कटे हुए काजू
-गुलाब की कुछ पत्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन

diwali sweets recipes Delicious apple jalebi recipe
apple jalebi - फोटो : Instagram
सेब जलेबी बनाने की विधि

सबसे पहले हम जलेबी बनाएंगे। इसके लिए एक चौथाई गर्म पानी में चीनी डालकर घोल लें और इसे कुछ समय के लिए अलग रख दें। अब एक बर्तन लीजिए उसमें मैदा, तेल की कुछ बूंदे और तैयार चीनी का घोल डालकर बैटर तैयार कर लें। आपका बैटर तैयार है इसे साइड रख दें।

अब हम करेंगे चाशनी की तैयारी। इसके लिए आप चीनी और पानी को उबाल लें। जब इसमें उबाल आने लगे तो आंच को मंदी कर दें। अब इसमें नींबू का रस, इलायची पाउडर मिलाएं और इसे तब तक उबलने दें जब तक एक तार की चाशनी बनकर न तैयार हो जाए।

अब हम जलेबियों को तलेंगे। इसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें। अब सेब के टुकडों को मैदे का जो मिश्रण तैयार किया था उसमें डिप करें और तेल में डालें। इसे धीमी आंच पर तब तक तले जब तक सुनहरा न हो जाए। जलेबियों के तलने के बाद इन्हें दो मिनट के लिए चाशनी में डालकर निकल लें। आपकी सेब जलेबी बनकर तैयार है। अब इसके ऊपर कटे काजू और गुलाब की पत्तियों से सजाकर इसे गर्मागर्म सर्व करें। देखना सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed