फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Diwali 2018 surprise your kids with delicious banana cake recipe

इस दिवाली बच्चों के लिए बनाएं एगलेस बनाना केक, बनाने का तरीका भी है बेहद आसान

Wed, 07 Nov 2018 10:53 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Nov 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2018 surprise your kids with delicious banana cake recipe
banana cake

दिवाली के मौके पर घरों में ही मिठाई बनाना पसंद करते हैं, ऐसे में बहुत सारे लोग ऐसे भी होते है जिन्हें मीठा कम पसंद होता है, लेकिन केक ऐसी चीज है कि वो लोग इसे खाने से न नहीं कर पाएंगे। बच्चों को भी केक बहुत पसंद होता है। तो क्यों न इस दिवाली परिवारवालों को केक बनाकर दे सरप्राइज। अब अगर आप ये सोच रही हैं कि केक बनाने में झंझट होगा तो आपको बता दें आज हम आपको केक की ऐसी रेसिपी दे रहे हैं जिसे बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। बस जितना टाइम लगेगा वो केक को बेक करने में लगेगा।

विज्ञापन

Diwali 2018 surprise your kids with delicious banana cake recipe
banana milk combination
सामग्री
-300 ग्राम मैदा -12 ग्राम बेकिंग पाउडर -5 ग्राम दालचीनी पाउडर
-2 केले -100 ग्राम अखरोट -मक्खन
-100 मिली. दही -150 मिली. दूध
विज्ञापन
विज्ञापन

Diwali 2018 surprise your kids with delicious banana cake recipe
banana cake - फोटो : instagram
एगलेस बनाना केक बनाने की विधि
केक को बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाएं। अब आप इसमें दालचीनी पाउडर और अखरोट मिला लें। अब आप एक कटोरी में मक्खन डालकर केले को मिक्स करें। अब इसमें दही डालकर मैश करें। तैयार हुए मिश्रण में धीरे-धीरे दूध डालते हुए मिलाते जाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंटे। इतने अच्छे से की एक भी लम्प ना रहे। केक के लिए मिश्रण तैयार है।

अब एक बड़े से प्लास्टिक के डब्बे में घी लगाकर उसमें मिश्रण डालें और माइक्रोवेव में 170 डिग्री सेल्सियम तापमान पर बेक करने के लिए रख दें। आपके केक को बनने में लगभग 50 से 60 मिनट लगेंगे। जब केक बनकर तैयार हो जाएं तो उसे आधे घंटो के लिए फ्रीज में रख दें। आपका केक बन कर तैयार है। अब आप केक निकालकर अपने बच्चों को सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed